आज फिर टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सामने आए 408 नए प़ॉजिटिव, अब तक 497 ने गवाई जान

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार को शहर में 408 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 19125 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4112 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 492 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 14521 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- PUBG खेलते हुए पार्टनर से हुआ प्यार, हवाई जहाज़ से लड़के को बर्थ-डे विश करने पंजाब पहुंच गई नाबालिग


उज्जैन में 52 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2507 हो गई है। जबकि, 86 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1917 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 504 केस एक्टिव हैं। इनमें से 300 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- नर कंकाल के बाद MYH का एक और कारनामा, 9 दिन से मर्चुरी में पड़ा था शव, घर वाले समझते रहे इलाज चल रहा है


धार में 51 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1757 हो गई है। जबकि, 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1112 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 621 केस एक्टिव हैं। इनमें से 94 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- बिजली बिल वसूली के बदले नियम : अब 1 महीने देरी से नहीं बल्कि इस तरह होगी रीडिंग


रतलाम में 32 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 32 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 12 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1693 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1322 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 32 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 339 एक्टिव केस बचे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iZ3IqM
أحدث أقدم