उत्तराखंड में कोरोना टेस्ट सस्ता, इतने में जांच

पुलकित शुक्ला, देहरादून ने कोरोना की रोकथाम के मद्देनजर जांचों का दायरा बढ़ाने के लिए निजी प्रयोगशालाओं में Covid-19 की जांच के लिए अधिकतम दरें निर्धारित कर दी हैं। अब निजी प्रयोगशालाएं सरकारी और निजी अस्पतालों की ओर से भेजे गए कोरोना सैम्पलों पर 2000 रुपए और स्वयं लिए गए सैम्पल की जांच के लिए 2400 से ज्यादा चार्ज नहीं कर सकेंगी। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने इसके आदेश जारी किए। अभी तक राज्य में सरकारी और निजी लैब में के लिए 4500 रुपये प्रति सैम्पल की दर निर्धारित थी। सरकारी अस्पतालों में ये जांच निशुल्क थी, जबकि निजी लैब में मरीज को ही जांच का खर्च उठाना पड़ता है। केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्यों को अपनी स्थिति के अनुसार जांच की दरें कम करने को कहा था। दिल्ली और यूपी ने इस कड़ी में जांचे नए सिरे से तय कर दी थी। अब इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी निजी लैब्स में कोरोना जांच की दरें निर्धारित की हैं। शुक्रवार को सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के तहत निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना संक्रमण की पहली जांच के लिए अधिकतम 2400 रुपए और सरकारी या निजी अस्पताल द्वारा प्रयोगशालाओं को भेजें गए सैंपल जांच की दर जीएसटी समेत 2000 रुपये होगी। जांच के खर्च में कमी आने से जांच का दायरा बढ़ेगा और अधिक से अधिक लोग खुद भी निजी लैब में जांच कराने पहुंचेंगे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2YEPjIW
Previous Post Next Post