पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाने वाली अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची का विवादों से पुराना नाता रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की मुखर विरोधियों में शामिल सिंथिया ने अपने एक ब्लाग में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से पीपीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाई थी।बता दें कि पाकिस्तान में सिंथिया के खिलाफ फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी जांच कर रही है। जिसके बाद उन्होंने पीपीपी के कई पूर्व नेताओं के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2011 में पूर्व गृह मंत्री और पीपीपी नेता रहमान मलिक ने उनका रेप किया था। सिंथिया ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर भी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
सिंधिया ने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में सबूत होने का दावा करते हुए जांच की मांग भी की। उन्होंने कहा कि घटना के समय पीपीपी की सरकार थी। इसलिए उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया।
सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता होने का दावा करती हैं। वह बहुत समय से इस्लामाबाद में ही रहती हैं। शुरुआत में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध थे लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ती चली गई। हाल में ही उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर पीपीपी पर निशाना साधा है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3h15tDB