चंडीगढ़ में अंतरराज्यीय बस सेवा पर लगी रोक

चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब से चंडीगढ़ की बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। काेरोना महामारी के चलते चंडीगढ़ से हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए दो महीने बाद शुरू हुई की बस सेवा फिर बंद हो गई है। शुक्रवार रात 12 बजे से बसों का संचालन बंद हो जाएगा। अब 30 जून तक किसी भी जिले से कोई बस राजधानी नहीं आएगी। दूसरे राज्यों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा पहले से बंद है। दूसरी ओर पंजाब ने भी चंडीगढ़ के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने 30 जून तक दूसरे राज्यों की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कोविड-19 के बढ़ते केसों के मद्देनजर कोई भी अन्य राज्य की बस चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर सकेगी और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की कोई बस भी चंडीगढ़ से बाहर नहीं जाएगी। इन शहरों में जारी रहेगी सेवा विज्ञप्ति में कहा गया, ‘यात्रियों को चंडीगढ़ लाने के लिए अन्य राज्यों को अंतरराज्यीय बसें संचालित करने के लिए दी गई सहमति वापस ली जाएगी।’ इसमें कहा गया कि हालांकि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा द्वारा तीन शहरों (चंडीगढ, मोहाली और पंचकूला) के लिए संचालित की जाने वाली बस सेवा जारी रहेगी। इसमें कहा गया कि ट्रेन से आने वाले सभी यात्रियों की पहुंचने पर स्क्रीनिंग की जाएगी और 14 दिन के लिए स्वयं क्वारंटीन रहने की सलाह दी जाएगी। यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा और खुद की निगरानी रखनी होगी। यूटी परिवहन सचिव ने लिखी थी चिठ्ठी यूटी के परिवहन सचिव ने इस संबंध में हरियाणा के परिवहन महकमे के प्रधान सचिव को चिट्ठी लिखी थी। इस पर एक्शन लेते हुए परिवहन निदेशालय ने राजधानी से आने-जाने वाली तमाम बसों को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए। गौरतलब है कि सेक्टर-17 स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर चंडीगढ़ प्रशासन ने इन दिनों अस्थायी रूप से फल और सब्जी मंडी बनाई हुई है। इसके चलते सेक्टर 43 के बस स्टैंड से बसों का संचालन हो रहा था। प्रतिदिन करीब तीन दर्जन बसें विभिन्न जिलों के लिए चल रहीं थी जिन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पंजाब रोडवेज ने भी मध्‍य रात्रि से बस सेवाएं बंद कीं पंजाब ने भी चंडीगढ़ के लिए अपनी बस सेवाएं 13 से लेकर 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया है। पंजाब रोडवेज के डिप्टी डायरेक्टर परनीत सिंह मिन्हास ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उक्त आदेश जारी करने की पुष्टि की है। मिन्‍हास ने कहा है कि पंजाब रोडवेज अपने समस्त डिपुओं की चंडीगढ़ रूट की सर्विस को 30 जून तक बंद कर रहा है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2B6vf8F
أحدث أقدم