शहर का रिकवरी रेट सुधरा, 66.71 प्रतिशत पर पहुंचा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

इंदौर। कोरोना महामारी का हॉटस्पॉट बने इंदौर से राहत भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर का रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। अब इंदौर का रिकवरी रेट 66.71 तक पहुंच गया है। 8 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर का दौरा किया था। अभय प्रशाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि इंदौर में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की रिकवरी रेट बढ़ कर 64 फ़ीसदी पहुंच गई है। जबकि अगले दिन यह दर बढ़कर 66.71% हो गई। वहीं मृत्यु दर में भी लगभग 4 फ़ीसदी तक सिमट कर रह गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए कहा संभावना है कि कोविड-19 बढ़ सकता है लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इंदौर पूरी तरह से तैयार है।

इंदौर को बधाई दी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक ट्वीट करते हुए इंदौर को बधाई दी और इंदौर में रिकवरी रेट्स सुधारन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा।

धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है

गौरतलब है कि लगभग एक माह पहले इंदौर मेें कोरोना के तेजी से मामले सामने आ रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह की सतर्कता आदि बरतने के बाद अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dWRHj9
Previous Post Next Post