इंदौर में 3972 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 164 लोगों की मौत

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3972 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 164 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। गुरूवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1920 सैंपल प्रात्त हुए और 50 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 55 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2673 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1135 है।


10241 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को प्रदेश में 192 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरूवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10241 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 431 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 7042 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2768 है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37oY6S4
Previous Post Next Post