अगले 48 घंटे भारी, बारिश से सावधान बिहार!

पटना मानसून की सक्रियता के साथ ही बिहार के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट (Heavy ) जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD Forecast in Bihar) ने बताया है कि बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना (Bihar me kaha Kaha Barish) बनी हुई है। अगले 48 घंटे में सूबे के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सूबे के कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। इन इलाकों में तेज बारिश से आम जनजीवन प्रभावित भी हुआ है। शुक्रवार को भी सूबे में अलग-अलग जगहों पर बारिश का दौर देखने को मिला। अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है, उनमें राजधानी पटना समेत किशनगंज, सीवान, नालंदा, बेगूसराय, नवादा शामिल हैं। इनके अलावा गोपालगंज, बिहार शरीफ, शेखपुरा, कटिहार, भागलपुर, शिवहर, गया, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत सूबे के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक सूबे के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, ऐसे में लोगों से जरूरी नहीं होने पर घरों में रहने की अपील की गई है। लोगों से घरों में रहने की अपील विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में फिलहाल बारिश की स्थिति नहीं है, वहां भी मौसम की बदल रही स्थिति के मद्देनजर बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट सभी जिलों में नजर आ रहा है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। गुरुवार को भी कई इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिला। वज्रपात की वजह से 93 लोगों की मौत हो गई। बारिश के साथ-साथ वज्रपात की आशंका है, ऐसे में लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। पटना समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी पटना समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना में करीब 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। गया में भी पिछले 24 घंटे के दौरान 140 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इन इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन जिलों में ज्यादा खतरा पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अलर्ट में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में 27 जून के लिए पूरे बिहार में चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक, 27 जून को राजधानी पटना समेत सभी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/383Rit6
أحدث أقدم