इंदौर में 3922 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 163 लोगों की मौत

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3922 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 163 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। बुधवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 3039 सैंपल प्रात्त हुए और 41 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 27 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2618 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1141 है।


10049 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रदेश में 200 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बुधवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10049 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 427 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 6892 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2730 है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cRMAPZ
أحدث أقدم