Video: इंदौर में पुलिस पर पथराव, गिरफ्तारी के विरोध में थाने का घेराव

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस पर पथराव किया गया है। शहर के रावजी बाजार इलाके में पुलिस पर पत्थर फेंके गए। जानकारी के अनुसार, यहां पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था, उसी के विरोध में स्थानीय लोग रोड पर उतर गए और हंगामा करने लगे।


हंगामा करते-करते स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जब पुलिस ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर किया जा रहा है।


दरअसल, रावाजी बाजार कंटेनमेंट एरिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ लोग सड़क एकत्रित होकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान 50 से अधिक लोग एक इकट्ठा हुए थे। इस मामले में पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उसी की गिरफ्तारी के विरोध में लोग आज सड़क पर उतरे गए और प्रदर्शन करने लगे।


इस दौरान लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने इनसे वापस जाने की अपील की, लेकिन लोग नहीं माने। तब पुलिस ने इन्हें वहां से हटाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया तो उनमें से कुछ लोग पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36fCbMc
Previous Post Next Post