कोई आर्मी लिखी गाड़ी पर सवार होकर शराब खरीदने गया तो कोई पत्नी और बच्चों के साथ



इन्दौर। कर्फ्यू और लॉकडाउन में जिले भर की शराब दुकाने बंद है। जिसके चलते जिले के बाहर से शराब तस्करी के मामले बड़ रहे है। कल शराब लेकर आ रहे इंदौर के युवकों को चेकिंग पॉइण्ट पर रोका और उनके पास मिली शराब की बोतलों से शराब ढुलवाई।
शराब तस्करी कर जिन जिलों से लाई जा रही है उनमें देवास उज्जैन और धार जिले शामिल है। तस्कर धार जिले से बेटमा और पीथमपुर के रास्ते शराब तस्करी कर ला रहे है। कल कल किशनगंज पुलिस ने पीथमपुर इंदौर सीमा पर चेकिंग पाइंट लगाया। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि करीब 6 घंटे तक वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें पिथमपुर से इंदौर की ओर आने वाले ज्यादातर वाहन चालकों के वाहनों में शराब छुपाई मिली। एक दोपहिया वाहन पुलिस ने रोका तो उसमें आर्मी लिखा हुआ था। उस पर सवार युवक को रोका और बेग तलाशा तो उसमें शराब की बोतले मिली। पहले तो पुलिस के सामने उक्त युवक रौब झाड़ने लगा। लेकिन जब पुलिस ने उस पर कार्रवाई करने की बात कही तो वह हाथ जोड़ने लगा। हालांकि पुलिस ने उस पर कार्रवाई करने की बजाय उसकी शराब वही दुलवाई। एक अन्य बाइक सवार पत्नी और बच्चों को बाइक पर बैठाकर ला रहा था। उसके बेग को चेक किया तो उसमें भी शराब की बोतल मिली। उसका कहना था कि पत्नी बच्चे को साथ लेकर इसलिए गया ताकि पुलिस को शक नही हो और पुलिस चेकिंग में रोके नही। थाना प्रभारी कनकने का कहना है कि कल ज्यादातर लोगों के सामने 2 शर्ते रखी थी। शराब डोली तो तुम्हारे खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएंगी इस वजह से लोगों ने मौके पर ही शराब डोली और कार्रवाई से बचें। देवास से आने वाले तस्करों के लिए देवगुराड़िया रोड पर भी चेकिंग पाइंट लगाया गया है। इसके अलावा अवैध शराब पकड़ने के लिए आबकारी विभाग ने भी अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
Previous Post Next Post