इन्दौर। लॉकडाउन के मद्देनजर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या मे उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने के इच्छुक मजदूर, इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के बड़ी बिजासन से म.प्र. की सीमा में प्रवेश कर रहे है। विगत 12 मई से अभी तक मध्यप्रदेश सरकार ने 819 बसों के माध्यम से 36 हजार 855 मजदूरों को उनके गृह राज्य तक निःशुल्क भेजा हैं। भेजने के पूर्व इन सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुये उन्हें खाना - पानी भी निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है।
बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे है
एसडीएम सेंधवा घनश्याम धनगर से प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र की सीमा से प्रवेश करने वाले इन मजदूरों को नास्ता - पानी - भोजन देने में विभिन्न संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे है।
10 हजार से अधिक भोजन के पैकेटो का वितरण
एसडीएम सेंधवा घनश्याम धनगर ने बताया कि भोजन देने में मुख्यतः बड़ी बिजासन माता समिति एवं नागलवाड़ी भीलट देव समिति का महत्वपूर्ण स्थान है। यह दोनो संस्थाऐं प्रतिदिन लगभग 10 हजार से अधिक भोजन के पैकेटो का वितरण इन मजदूरों को कर रहे हैं। एसडीएम सेंधवा घनश्याम धनगर ने बताया कि अलग अलग समाजिक संगठनों के द्वारा बढ़ - बढ़कर प्रशासन को इस कार्य में सहयोग दिया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fXIMj5