मेष राशि: ज्योतिषियों के अनुसार आपकी राशि मेष है तो साल 2024 में ग्रहों के राजकुमार बुध की आपके लिए शुभ स्थिति होने के कारण आप लोगों को शेयर बाजार में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। लेकिन धैर्य से निवेश करें।
वृषभ राशि: आपकी राशि वृषभ है तो सुख समृद्धि के प्रदाता शुक्र के प्रकोप के कारण आप लोगों को शेयर बाजार में कारोबार करते समय सतर्क रहना होगा वर्ना नुकसान हो सकता है। इसके लिए विशेषज्ञ से सलाह और पर्याप्त सतर्कता के साथ बाजार में कारोबार करें।
मिथुन राशि: आपके लिए नये साल 2024 में बुध की मध्यम स्थिति रहेगी, इससे मिथुन राशि वाले समझदारी से निवेश करें तो उनको लाभ हो सकता है।
कर्क राशि: नव वर्ष 2024 में कर्क राशि वालों के लिए चंद्र की मध्यम स्थिति रहेगी, इसलिए शेयर बाजार में निवेश के लिए आपके लिए शुभ समय रहेगा। इस समय शेयर बाजार 2024 में आपका कारोबार फलेगा-फूलेगा।
सिंह राशि : आपकी राशि सिंह है तो साल 2024 में सूर्य की सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन शेयर बाजार 2024 में सिंह राशि वालों का उत्साह और आपको आपके कार्य में संजीवनी मिलेगी।
कन्या राशि: बुध की मध्यम स्थिति के कारण कन्या राशि वालों को शेयर बाजार 2024 के कारोबार में धैर्य और समझदारी दिखानी होगी वर्ना नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः आपने भी घर में लगा रखी है घोड़ों की तस्वीर तो अभी हो जाएं अलर्ट
तुला राशि: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नये साल में शुक्र की उत्तर स्थिति से तुला राशि वाले शेयर बाजार 2024 में कारोबार से लाभान्वित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: नया साल वृश्चिक राशि वालों के लिए शेयर बाजार में कारोबार के लिए श्रेष्ठ है। इस साल मंगल की शुभ स्थिति के कारण आपको लाभ होगा और कारोबार के लिए आपका उत्साह बढ़ेगा।
धनु राशि: साल 2024 में गुरु बृहस्पति की उत्तर स्थिति से धनु राशि वाले शेयर बाजार में लाभान्वित हो सकते हैं। इसलिए निवेश के लिए यह साल आपके लिए अच्छा है।
मकर राशि: शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह है। इस साल शनि की आपके लिए सामान्य स्थिति है, इससे मकर राशि वालों को शेयर बाजार 2024 में कारोबार में सावधानी बरतनी चाहिए। इस साल आप निवेश में अधिक समझदारी दिखाएं।
कुंभ राशि: साल 2024 में शनि की स्थिति आपके लिए सामान्य है। इसलिए शेयर बाजार में निवेश के समय कुंभ राशि के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
मीन राशि: इस साल गुरु बृहस्पति की आपके लिए मध्यम स्थिति रहेगी, इसलिए मीन राशि के लोगों को शेयर बाजार में साल 2024 में लाभ हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pY8GkVh