c अक्षर से शुरू हो रहा नाम तो सारे जीवन मिलेगा लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, जानें कैसा होता है व्यक्तित्व और स्वभाव

हिंदी में ये हैं C Alphabet वाले अक्षर
वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है क्योंकि भारतीय परंपरा में किसी भी व्यक्ति का नाम जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार ही रखा जाता है। इससे नाम के पहले अक्षर से उसके राशि का पता चल जाता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंग्रेजी के C अक्षर से हिंदी में सी, चा, चू,चे, चो आदि अक्षर शुरू होते हैं। आइये जानते हैं अंग्रेजी के C letter से शुरू होने वाले नाम के लोगों का स्वभाव, व्यक्तित्व कैसा होता है। ये अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं, प्रेम संबंध के मामले में ये कैसे होते हैं।

C नाम वाले लोगों की विशेषताएं


महफिल की जान बन जाते हैं इस नाम के लोग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम C अक्षर से शुरू होता है, वे लोग प्रायः सामाजिक होते हैं। साथ ही अपने दोस्तों की महफिल में लोकप्रिय होते हैं। साफ-सीधी बात बोलना इन्हें बेहद पसंद होता है लेकिन अपने शब्दों से कभी किसी को आहत नहीं करते हैं।


खुद की करते हैं केयर
c letter name personality के अनुसार इस सी नाम वाले लोग खुद की बहुत केयर करते हैं और व्यवस्थित तरीके से रहते हैं। यही कारण है कि इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। देखने में भी ये लोग सुंदर और अच्छी रूप रंग वाले होते हैं।


मदद करने में रहते हैं आगे
लोगों की सहायता में भी सी नाम वाले लोग आगे रहते हैं यानी किसी की मदद करने के मामले में ये बढ़-चढ़ कर भागीदारी दिखाते हैं। साथ ही बहुत व्यवहारिक भी होते हैं।

ये भी पढ़ेंः B अक्षर से शुरू हो रहा नाम तो ये हैं सीक्रेट, इस नाम की लड़कियां दूसरों पर हो जाती हैं कुर्बान


प्रेम के प्रति रहते हैं समर्पित
प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय की देखभाल करना, उनकी हर जरूरत का ध्यान रखना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। प्रेम पर इनका विश्वास बहुत अधिक होता है और प्रेम के प्रति समर्पित भी रहते हैं।


लक्ष्मी जी का मिलता है आशीर्वाद
सी नाम वाले करियर को लेकर ईमानदार रहते हैं। कहा जाता है कि C नाम की राशि वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। नौकरी हो या फिर खुद का व्यवसाय, ये लोग अपनी मेहनत और लगन से सफलता की सभी ऊंचाइयों को छू ही लेते हैं।


C नाम वालों का स्वभाव
1. वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रायः C नाम की राशि वाले लोग मनमौजी किस्म के होते हैं। इन्हें जो काम सही लगता है, ये उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं, लेकिन जो कार्य इन्हें पसंद नहीं होता उस काम के लिए अपना वक्त बर्बाद नहीं करते हैं।


ये भी पढ़ेंः बेहद खूबसूरत और खर्चीली होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, यहां जानें इनकी अन्य खूबियां

2. C नाम वाले लोग स्वभाव से भावुक और चंचल होते हैं। यही वजह है कि कभी-कभी तो ये लोग अपने ही फैसले पर दृढ़ नहीं रहते हैं। हालांकि ये लोग मेहनती होते हैं, इसीलिए अपने मन के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं।
3. C Alphabet नाम वाले लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इनका हर काम सफल होता है और हर ख्वाहिश लगभग पूरी होती है। ये रिश्तों की परवाह करते हैं, इसलिए दोस्ती के मामले में भी इन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/B8RJTkx
Previous Post Next Post