
मकान, प्रॉपर्टी, वाहन या सोना, चांदी खरीदने के लिए आपको नवरात्रि या दशहरा तक का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार इस माह यानि अक्टूबर 2023 में बन रहे विशेष योगों के चलते खरीदारी और निवेश की शुरुआत करना शुभ होगा।
ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है जो सोमवार से शुरू हो चुका है। इसमें 30 अक्टूबर तक खरीदारी के कई मुहूर्त हैं। खरीदारी के लिए अत्यंत शुरू माना जाने वाला रवि पुष्य योग 8 अक्टूबर को है। इस योग में सोना, वाहन, मकान की खरीदारी करना शुभ होता है। वहीं अमृत सिद्धि योग 18 और 27 अक्टूबर को बन रहा है।

सर्वार्थ सिद्धि
ज्योतिष शास्त्र में खरीदारी के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग को बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में अक्टूबर माह में 03, 04, 06, 08, 18, 22, 23, 27, 30 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
अमृत सिद्धि योग
मान्यता है कि अमृत सिद्धि योग में देवी-देवताओं की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में यह शुभ योग 18 और 27 अक्टूबर को बनेगा।
इसके लिए कोई मुहूर्त नहीं: विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और उपनयन मुहूर्त कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
वाहन और संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त: वाहन खरीदने के लिए 4,08, 15, 23 और 25 अक्टूबर शुभ दिन हैं। प्रॉपर्टी या घर आदि की खरीदारी के लिए 4, 09, 10, 19 और 20 अक्टूबर अनुकूल दिन हैं।

नामकरण मुहूर्त
अक्टूबर में नामकरण करने के लिए 04, 05,08, 12, 15, 16, 22, 25 और 26 तारीख अनुकूल समय रहेगा। अगस्त माह में जन्मे बच्चे के अन्न प्राशन के लिए 16, 23 और 26 अक्टूबर की तारीख शुभ रहेगी। साथ ही 15 और 28 अक्टूबर, कर्ण वेध संस्कार के लिए शुभ दिन रहेंगे।
शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं
पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार, अक्टूबर माह में पितृ पक्ष के कारण कई प्रकार के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन कुछ आवश्यक कार्य होते हैं, जिन्हें शुभ मुहूर्त देखकर किया जा सकता है। इस दौरान खरीदारी से हमारे पितृ खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद भी मिलता है। इसलिए इन मुहूर्त में खरीदारी शुभ मानी जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QAJiUYj