
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग यानि एमपीपीएससी की परीक्षाएं अगले माह से शुरु हो जाएंगी। इंदौर में एमपीपीएससी ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने 2023-24 की परीक्षाओं का यह संभावित शेड्यूल जारी किया है।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार एमपीपीएससी की परीक्षाएं 8 अक्टूबर 2023 से शुरू होंगी। एमपीपीएससी की ये परीक्षाएं 17 नवंबर 2024 तक चलेंगी। इसमें प्रारंभिक एवं मुख्य सहित वन सेवा, सहायक प्राध्यापक, सहायक संचालक ग्रामोद्योग के उम्मीदवार शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के अनुसार सरकारी और निजी कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा। आयोग के सचिव प्रबल सिपाहा ने बताया कि यह पहला मौका है, जब अगले साल का कैलेंडर एडवांस में जारी कर दिया गया है, ताकि युवाओं को पूरा समय मिल सके।
परीक्षाओं के शेड्यूल के संबंध में सभी उम्मीदवारों को अलग से सूचना भेजी जा रही- मप्र लोकसेवा आयोग के अनुसार परीक्षाओं का ये संभावित शेड्यूल है। परीक्षाएं 8 अक्टूबर 2023 से शुरु होकर 17 नवंबर 2024 तक चलेंगी। इसमें प्रारंभिक एवं मुख्य सहित वन सेवा, सहायक प्राध्यापक, सहायक संचालक ग्रामोद्योग के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। परीक्षाओं के शेड्यूल के संबंध में सभी उम्मीदवारों को अलग से सूचना भेजी जा रही है।
ये है एमपीपीएससी परीक्षाओं का शेड्यूल
राज्य अभियांत्रिकी परीक्षा-2022 8 अक्टूबर 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2022 10 दिसंबर 2023
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 17 दिसंबर 2023
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 28 जनवरी 2024
कराधान सहायक परीक्षा-2022 25 फरवरी 2024
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 11 से 16 मार्च 2024
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 28 अप्रेल 2024
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 26 मई 2024
सहायक संचालक ग्रामोद्योग 2023 16 जून 2024
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 22 से 27 जुलाई 2024
खनिज अधिकारी व सहायक 2023 25 अगस्त 2024
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 17 नवंबर 2024
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Fe5zPax