स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से कितने बजे होगा PM मोदी का भाषण, 15 अगस्‍त के समारोह की हर जानकारी

PM Narendra Modi Speech On Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्‍ली के भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कोविड के डर को पीछे छोड़ देशवासी आजादी का जश्न मनाने ऐतिहासिक लाल किला पर जुटेंगे। करीब तीन हजार लोगों को खास न्योता भेजा गया है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्‍त 2023 की सुबह 7 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस के बाद वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन हर साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हैं और अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखते हैं। पीएम मोदी ने हर स्वतंत्रता दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्से की पगड़ी पहनी है। इस साल पीएम कहां की वेशभूषा में दिखेंगे, इस पर भी लोगों की नजर रहेंगी। जानिए, दिल्‍ली में स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह से जुड़ी हर जानकारी।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/ift7Caz
Previous Post Next Post