खातेगांव। देवास जिले के सतवास पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गोला गुठान गांव में जाट समाज के दो परिवारों के बीच चली आ रही में चुनावी रंजिश में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि एक अभी भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना के बाद लोग अपने अपने घरों में डर के मारे दुबक गए। उधर, गोला गुठान और सतवास क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
11 जून को सुबह 9 बजे ग्राम गोला गुठान में जाट समाज के गोदारा व देदढ़ परिवार के बीच चुनावी पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसी दौरान गोलीबारी हुई। विवाद में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी। गोली लगने से अनिल गोदरा के पिता कैलाश पिता रामचंद्र गोदरा और चचेरे भाई राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील गोदरा को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी देदड व को राउंडअप कर लिया गया है दूसरा आरोपी घायल है जिसका इलाज चल रहा है। मृतकों का शासकीय अस्पताल सतवास में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप कर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, मृतक के पिता ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उसका कहना है कि जब तक आरोपियों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलता वह अपने मृत पुत्रों के शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेगा।
बुलडोजर चला
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया तब कहीं जाकर परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/neHKLXA