Navpancham Raj yog 2023: 300 साल बाद बने नवपंचम राजयोग से इन 4 राशियों के लोगों को मिल रही हैं खुशियां ही खुशियां

Navpancham Raj Yog 2023 bring good luck for these 4 zodiac signs: वर्तमान में सूर्य, मंगल, गुरु और शनि जैसे सभी बड़े ग्रहों की स्थिति शुभ संकेत देने वाली बनी हुई है। ग्रहों की शुभ स्थिति से एक बड़े ही शुभ राजयोग नवपंचम राजयोग बना हुआ है। करीब 300 साल बाद यह राजयोग बना है। 13 मार्च को मंगल ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था और शनि उदित अवस्था में कुंभ राशि में विराजे हुए हैं। यानी शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजे हैं। इन दोनों ग्रहों की स्थिति के कारण ही नवपंचम राजयोग बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक इस नवपंचम राजयोग का लाभ सभी 12 राशियों पर पड़ रहा है। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें विशेष तौर पर इसका लाभ मिल रहा है। यह राजयोग इन्हें बेशुमार धन, सुखी जीवन दे रहा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में देखें क्या आपके भी दिन गुजर रहे हैं ठाठ से...

 

मेष
नवपंचम राजयोग के कारण इस राशि के लोगों का कॅरियर सफलता की ओर बढ़ रहा है। बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिजनेस करने वालों को इस नवपंचम राजयोग की अवधि में नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान इनके कॅरियर में कोई बदलाव हो सकता है, जो इनके लिए अनुकूल रहने वाला है। इनकी आय में वृद्धि होगी। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हालांकि भौतिक सुख-सुविधाओं पर इस दौरान इनका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आय के साधनों से इन्हें पर्याप्त धन मिलता रहेगा।

मिथुन
300 साल बाद बने इस नवपंचम राजयोग से मिथुन राशि लोग भी लाभ ले रहे हैं। इस राजयोग की अवधि में इनकी पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान इनकी आय और व्यय दोनों ही बैलेंस्ड रहने वाले हैं। इन्हें इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। अपनी मेहनत से खूब धन अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह समय इनके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के हर सदस्य का इन्हें पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

 

कर्क
नवपंचम राजयोग से कर्क राशि के लोगों को सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि मिल रही है। इस दौरान इनकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी पुराने निवेश से इन्हें बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के प्रबल योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। इस अवधि में आपके लिए लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। विदेश में बसने या पढऩे का सपना देखने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या
इस नवपंचम राजयोग की अवधि में इनकी आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। बिजनेस और प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों को लिए यह समय बहुत ही श्रेष्ठ है। इस अवधि में पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। घर में पूजा-पाठ, कथा या सत्संग की स्थिति भी बनेगी। कई अन्य शुभ कार्य जैसे मुंडन संस्कार या किसी के यहां शादी की शहनाइयां भी गूंज सकती हैं।

 

ये भी पढ़ें: 12 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, एक साथ आएंगे चार ग्रह, चतग्र्रही योग का 12 राशियों पर असर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zWMYRCE
Previous Post Next Post