धौला कुआं-IGI एयरपोर्ट रोड का हुआ कायाकल्प, क्या बदल गया देखिए...

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः 1500 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी की सड़कें चकाचक होंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एलजी वीके सक्सेना के साथ धौला कुआं से आईजीआई एयरपोर्ट तक की सड़क के ब्यूटीफिकेशन का उद्‌घाटन किया। सड़क का ब्यूटिफिकेशन 9 महीने में पूरा किया गया है। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि मंगलवार रात को यहां से गुजरने के दौरान उन्होंने देखा कि बहुत से लोग इस सड़क पर सेल्फी ले रहे हैं। इस सड़क के किनारे सेल्फी पॉइंट की तरह नजर आ रहे हैं। सीमित समय में इतने अच्छे काम को देखकर वह चाहते हैं कि अन्य सड़कें भी इसी तरह से खूबसूरत बनें। इसके साथ ही सड़कों पर जो हादसे हो रहे हैं वह भी कम हो। इसके लिए वह राजधानी को 1500 करोड़ रुपये दे रहे हैं, ताकि अन्य सड़कें भी इसी तरह से विकसित हो सकें। यह फंड उन्होंने सेंट्रल रोड फंड से दिल्ली के इंप्रूवमेंट और अपग्रेडेशन के लिए दिया है। इस फंड का इस्तेमाल स्टेट गवर्नमेंट के प्रोजक्ट्स के लिए हो सकेगा और इसका सुपरविजन एलजी करेंगे।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/any6CtS
Previous Post Next Post