इंदौर में मंदिर में तोड़फोड़, नाराज लोगों ने घेर लिया थाना

इंदौर. एमपी की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में दो वर्ग आमने—सामने आ गए हैं। देर रात एक मंदिर में एक वर्ग के कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी और कुछ लोगों से मारपीट भी की। इससे दूसरे वर्ग के लोग गुस्सा उठे और रात में ही थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत किया। उधर मंदिर में पुलिस तैनात कर दी गई है।

लोगों का आरोप है कि यहां आए गुंडों ने न केवल काम को रोका बल्कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की- यह घटना चंदन नगर इलाके में हुई। यहां के शीतलामाता मंदिर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं थीं तभी कुछ लोग आए और महिलाओं को धमकाने लगे। महिलाओं से कहा कि तुम लोग काफिर हो, यहां से अपना मंदिर ले जाओ। मंदिर की मरम्मत के साथ ही सजावट भी की जा रही है। लोगों का आरोप है कि यहां आए गुंडों ने न केवल काम को रोका बल्कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की।

मंगलवार को सुबह से ही पुलिस की निगरानी में शीतलामाता मंदिर में काम शुरु कर दिया गया - इस बीच मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट की सूचना पर वहां हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता आ पहुंचे। लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत की और घेराव करते हुए वहीं डट गए। मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया तभी लोग शांत हुए। मंगलवार को सुबह से ही पुलिस की निगरानी में शीतलामाता मंदिर में काम शुरु कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bOs25Xm
Previous Post Next Post