7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के ​DA में फिर 4 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी, जुलाई में सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद!

7th Pay Commission DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को इस साल जुलाई में एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सरकार चार फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है, क्योंकि पिछले दो बार से सरकार डीए में लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है. पहली बार 4 फीसदी की बढ़ोतरी 34 फीसदी पर की गई थी. इसके बाद हाल ही में केंद्र सरकार ने फिर 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिससे सरकारी कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 42 फीसदी हो चुका है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिछले चार महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की ओर से एक बार फिर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इस साल जुलाई के दौरान 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है. हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी.

नया फॉर्मूला लाने की तैयारी में सरकार

दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ता कैलकुलेशन के लिए नया फॉर्मूला पेश कर सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार कुछ साालों में पे कमीशन को हटाने की योजना बना रही है और केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी कैलकुलेट करने के लिए नया फॉमूला पेश किया जा सकता है.

फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाने की चर्चा

सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार कर्मचारियों को 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है. फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 से 3.68 गुना किया जा सकता है.

​कब-कब बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

कोविड के दौरान सरकारी कर्मचारियों का डीए फ्रीज कर दिया गया था. हालांकि कोविड के बाद इसे खोला गया और एकसाथ 11 फीसदी डीए में इजाफा किया गया. जुलाई 2021 में इतनी बड़ी बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया. इसके बाद अक्टूबर 2021 में फिर डीए 3 फीसदी बढ़ाया गया, जिससे ये 31 फीसदी पर पहुंच गया. इसके बाद 4 फीसदी और फिर हाल ही में 4 फीसदी के दो बार बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 42 फीसदी पर पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/xgU28n9 Pay Commission: कैसे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का होता है कैलकुलेशन, जानें Pay Matrix की भूमिका

from business https://ift.tt/rpbiSwo
Previous Post Next Post