सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने दहेज में मांगे 50 लाख

इंदौर। नवविवाहिता को मायके से दहेज में 50 लाख रुपए न लाने पर प्रताडि़त किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक पीडि़ता अनुराधा पति अश्विन मानधन्या (22) निवासी ग्राम दतोदा की शिकायत पर इनके पति अश्विन मानधन्या, सास सरिता व ससुर अशोक मानधन्या निवासी वीणा नगर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। नवविवाहिता की शादी 27 जनवरी 2022 को हुई थी। पीडि़ता ने बताया कि शादी के दो दिन बाद से ही पति, सास और ससुर मुझे कम दहेज की बात को लेकर गाली-गलौज कर परेशान करने लगे। कहने लगे कि मायके में जाकर बोल कि हमें 50 लाख रुपए चाहिए। पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह मेरा मोबाइल हैक कर लेते और छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करते। मुझ पर दबाव बनाते कि मैं मेरे खाते के सारे रुपए उनके खाते में ट्रांसफर कर दूं। जान से मारने की धमकी दी तो मैं मायके आ गई। मेरी स्कूल- कॉलेज की मार्कशीट, आधार कार्ड सभी दस्तावेज भी ससुराल वालों ने रख लिए हैं।

कार नहीं लाई तो किया प्रताडि़त
खुडैल थाना क्षेत्र में एक नवववाहिता को दहेज मेें मायके से कार न लाने पर ससुराल वालों ने प्रताडि़त किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता शहनाज बी पति आरिफ उर्फ ङ्क्षरकू खान (28) निवासी ग्राम आठ मील की शिकायत पर इलके पति आरीफ उर्फ ङ्क्षरकू, नूरबानो, परवेज उर्फ पप्पू खान और जोयब निवासी मोती तबेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरिय़ादी ने बताया कि शादी के 6 माह बाद से ही दहेज में कार न लाने की बात को लेकर उसके साथ विवाद किया गया और मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Z6tkvIL
Previous Post Next Post