प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में राष्ट्रपति, देखें Live Updates

भोपाल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हो रही हैं। वे प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 भी प्रदान करने वाली हैं। मंगलवार को इस सम्मेलन का समापन हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

 

मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का तीसरा दिन है। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर रही हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। चौथे सत्र में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पांचवे सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्यक्रम की अध्यक्ष होंगी। वे राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी उद्यमियों की क्षमता का दोहन विषय पर अपना उद्बोधन देंगी।

 

 

Live Update

11.54 AM

राष्ट्रपति का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।

11.45 AM

इंदौर एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस मौके पर चौहान ने ट्वीट कर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी का मां अहिल्या की नगरी इंदौर में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए आज दुर्लभ अवसर और गर्व का विषय है। #PBDIndore का मंच आज तीन देशों के राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति का साक्षी बनेगा।

11.30 AM

द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची। थोड़ी देर में ब्रिलियंट कंवेंशन हाल में पहुंचेंगी। यहां प्रवासी भारतीयों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। वे 27 विभूतियों को सम्मानित करेंगी।

11.15 AM

थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

11.00 AM

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन आज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

10.00 AM

दिल्ली से रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...।

indore2.jpg

सुबह इंदौर पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह दिल्ली से 9.55 बजे वायुमार्ग से रवाना होकर सुबह 11.20 बजे इंदौर पहुंचेंगी। वे दोपहर 2.30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर में 2.55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर में 3.30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। यह आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसी आयोजन में केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी रहेंगी। राष्ट्रपति शाम 5.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ेंः
Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रवासी भारतीयों का सम्मान करेंगी द्रौपदी मुर्मू, यह है शेड्यूल

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज का सत्र

सुबह 11.30 बजे - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन
दोपहर 01.00 बजे - राज्यपाल मंगुभाई पटेल देंगे दोपहर का भोज
दोपहर 02.30 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु की सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु की गुयाना के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग
दोपहर 03.30 बजे - प्रवासी भारतीय अवार्ड समारोह की शुरुआत
दोपहर 03.35 बजे - विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का स्वागत भाषण
दोपहर 03.40 बजे - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
दोपहर 03.50 बजे - राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों प्रवासी भारतीयों का सम्मान
शाम 04.15 बजे - सम्मानित होने वालों का संबोधन
शाम 04.30 बजे - राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सम्मानितों का ग्रुप फोटो
शाम 04.35 बजे - राष्ट्रपति का संबोधन
शाम 04.55 बजे - तीन दिनी कार्यक्रम के समापन की घोषणा
शाम 5.15 बजे— एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति।

यह भी पढ़ेंः

मोदी बोले- अपन का इंदौर दुनिया में लाजवाब, यह स्वाद की राजधानी है
Pravasi Bhartiya Sammelan: इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AbkW03q
Previous Post Next Post