Covid-19 India: 'कोरोना के बदलते वेरिएंट का देश में ज्यादा असर नहीं, सरकार गंभीर', XBB के खतरे पर बोला स्वास्थ्य मंत्रालय

Corona XBB Varient India: दुनिया भर में कोरोना केस बढ़ने के मामलों ने एक बार फिर से चिंताएं बढ़ा दी है. कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कर रही है. बाहर से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही टेस्टिंग की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19,227 टेस्ट किया गया. इनमें से 124 मरीज पॉजिटिव पाए गाए जिन्हें आइसोलेट किया गया.

बाहर से आने वाले जो मरीज पॉजिटिव मिले हैं, उनमें 11 वेरिएंट पाए गए हैं. इसमें वेरिएंट XBB1, 2, 3, 4 पहले से ही भारत में मिल चुके हैं.

सरकार गंभीरता से स्क्रीनिंग कर रही है और केस की स्टडी की जा रही है. भारत में कोई वेरिएंट ज्यादा गंभीर असर नहीं डाल पाएंगे.

24 घंटे में नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार (5 जनवरी) को कोविड-19 के 188 नए मामले दर्ज किए गए है. इसके साथ ही अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,554 हो गई है.

भारत में पिछले 24 घंटों में 201 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,46,055 हो गई है. इसके साथ ही ठीक होने की दर वर्तमान में 98.8% है और सक्रिय मामले 0.01% हैं.

यह भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/tPkIYxl 19: एक्टिव केस कम पर नए मामले कल से ज्यादा, पढ़ें देश में कोरोना का लेटेस्ट अपडेट

from coronavirus https://ift.tt/KYOQZJe
Previous Post Next Post