देशी पगड़ी पहनाकर किया विदेश से आए मेहमानों का स्वागत

इंदौर. मध्यप्रदेश में प्रवासी भारतीयों का आना शुरू हो गया है, शुक्रवार को इंदौर सहित भोपाल में आए प्रवासी भारतियों का स्वागत देशी तरीके से किया गया, उन्हें पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने आए भारतीयों के लिए इंदौर, उज्जैन और भोपाल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इंदौर के अधिकतर होटल बुक हो चुके हैं, चप्पे-चप्पे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हुए हैं।

7 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों और बिल्डिंगों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। इसमें कुछ ऑब्जेक्ट्स कोलकाता और कुछ बैंगलोंर से डिजाइन करके बुलवाई गई है। इसके अलावा बीरआरटीसी चौराहे की लाइट भोपाल के कॉन्ट्रेक्टर का सहयोग है। लाइटिंग का पूरा काम इंदौर के कई एक्सपर्ट्स ने किया है। आइडीए ने एयरपोर्ट से लेकर सुपर कॉरिडोर और एमआरटेन ब्रिज तक का काम संभाला है और क्रेडाई ने शहर की प्रोजेक्शन मेपिंग का काम किया है। इसमें प्रिंसेस स्काईज, अपोलो प्रिमियर, एनआरके बिल्डिंग, सी-21 मॉल, सिंगापुर टाउनशिप, हुकुमचंद घंटा घर, टीआई मॉल, शिव ओम कॉम्पलेक्स, सेंटर मॉल में भी आकर्षक लाइटिंग की गई है। शहर के मार्केट एसोसिएशन वालों ने मेहमानों के लिए अपने अंदाज में लाइटिंग करवाई है। साथ ही सराफा चौपाटी पर नगर निगम ने टोकनी के अंदर हैंगिंग नूमा लाइटों से सजावट करवाई है।

प्रवासियों को मालवा की गुलाबी ठंड के बीच आकर्षित करने के लिए शहर में झिलमिलाती लाइटों की खूबसूरती को बिखेरा गया है। कई थीमों पर बनी ये लाइटें कहीं पेड़ों की ग्रीनरी को और भी सुंदर बना रही हैं तो कहीं झरनों से बहते पानी का अहसास करा रही है। कहीं सोलर पेड़ लगाए हैं तो कहीं प्रॉप लाइटों का इस्तेमाल किया गया है। नगर निगम के सिटी इंजीनियर राकेश अखंड ने बताया, इंदौर में पहली बार प्रॉप लाइट का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए कुछ ऑब्जेक्ट्स कोलकाता से डिजाइन करके बुलाए गए हैं, जो प्रतिकृति के रूप में लगाए गए है। इसी तरह बापट चौराहा पर एक लाइटिंग वाली प्रतिकृति लगाई गई है जो प्रवासियों का वेलकम हाथ जोडक़र और सिर को झुकाकर करेगी। वेलकम पोजीशन में बना यह ऑब्जेक्ट लाइट का ही एक फॉर्म है। विद्युत प्रभारी जीतू यादव ने बताया, शहर की तमाम बिल्डिंग, घाट, छत्रियां, ऐतिहासिक धरोहरों में गांधी हॉल, लालबाग पैलेस, राजबाड़ा और शास्त्री ब्रिज, राजकुमार ब्रिज, भंडारी ब्रिज व एमआरटेन ब्रिज पर भी एलईडी स्ट्रीप लाइटें व राजबाड़ा पर पर्मानेंट फसाड लाइट से सजावट की गई है।

सोलर पेड़ दिन में होते है चार्ज

शहर के बापट चौराहा से नक्षत्र गार्डन के बीच दो और बीसीसी से एबी रोड़ के बीच एक सोलर पेड़ लगाया गया है। ये बैंगलोर से डिजाइन करके बुलाया है। अधिकारियों के मुताबिक ये डिजाइन सिविल डिपार्टमेंट की तरफ से हुई है। इन पेड़ों में सोलर पैनल लगे हैं जो दिन में सुर्य की रोशनी में चार्ज होते हैं और रात में इनकी एलईडी चालू हो जाती है। इसके अलावा सभी रुट्स जैसे एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर रोड, बीसीसी, एबी रोड, आरएनटी चौराहा, वीआइपी रोड, रोड रिंग रोड पर के पेड़ों पर वॉर्म इफेक्ट डाला गया है।

यह भी पढ़ेः भीषण प्लेन हादसा-मंदिर से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन, देखें वीडियो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/z1Cp4jq
Previous Post Next Post