शादियों के सीजन में बढ़े सोने-चांदी के रेट, जानिए कितना बढ़े रेट

इंदौर। शादियों के सीजन में एक बार फिर से सोने के रेट बढ़ा हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी में बढ़त बरकरार रही। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1938.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1926.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 57500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 67800 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 69600 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा में रेट

सोना कैडबरी 57,400, सोना स्टैंडर्ड 57700, जेवराती 56,400 रु प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 67,700, चांदी टंच 67900 प्रति किलो।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध

24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी.
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी

ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान

गोल्‍ड की प्‍योरिटी चेक करने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, इन निशानों से गोल्‍ड की प्‍योरिटी चेक की जाती है. इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का स्‍केल होता है. अगर 22 कैरेट का गोल्‍ड है तो उसमें 916, 21 कैरेट का सोना है तो उस पर 875 लिखा होता है. 18 कैरेट के गोल्‍ड पर 750 लिखा होता है. वहीं, यदि गोल्‍ड 14 कैरेट का होगा तो 585 अंकित होगा. यदि 24 कैरेट का गोल्‍ड होगा, तो तो उस पर 999 अंकित होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HO6oIf8
Previous Post Next Post