पलक मुछाल की शादी आज, हल्दी लगते ही दमक उठी सिंगर, शादी में आएंगे सलमान खान, इंदौर में भी मनेगा जश्न

इंदौर. प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी, उनकी आज शादी हो जाएगी, इससे पहले शनिवार को हल्दी, मेहंदी और संगीत प्रोग्राम का आयोजन हुआ, जिसमें सिंगर का आकर्षक लुक फैंस को बहुत पसंद आया, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जन्मी पलक की शादी का उत्साह प्रदेश के लोगों में भी नजर आ रहा है, वे उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हो रहे फोटोज और अपडेट को लाइक कर कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी शादी का जश्न इंदौर में भी मनाया जाएगा।

 

पलक मुछाल की शादी आज, हल्दी लगते ही दमक उठी सिंगर, शादी में आएंगे सलमान खान, इंदौर में भी मनेगा जश्न

हल्दी लगते ही दमक उठी सिंगर पलक
शादी से पहले सिंगर पलक मुछाल को हल्दी लगाई गई, पलक का काफी गोरी और खुबसूरत है, ऊपर से हल्दी लगने के बाद उनकी त्वचा और दमक उठी, ऐसे में उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हल्दी रस्म में फोटो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने हल्दी की रस्म के दौरान येलो कलर का डे्रस पहन रखा था, जो उनकी खुबसूरती को चार चांद लगा रहा था, आज शाम को वे म्युजिक कंपोजर मिथुन शर्मा के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगी। पलक के भाई पलाश भी म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं पलाश ने भी अपनी बहन को हल्दी लगाई। आपको बतादें कि पलक बचपन में अपने भाई के साथ कई स्टेज शो कर चुकी हैं।

 

पलक मुछाल की शादी आज, हल्दी लगते ही दमक उठी सिंगर, शादी में आएंगे सलमान खान, इंदौर में भी मनेगा जश्न

सलमान खान भी शादी में आएंगे

सिंगर पलक मुछाल सलमान खान की फैन है, उन्होंने इस शादी में सलमान खान को भी बुलाया है, उम्मीद है कि मुंबई में शादी होने के कारण सलमान खान भी पलक की शादी में आएंगे, इसके अलावा कई मशहूर सिंगर, कलाकार भी इस शादी में देखने को मिलेंगे।

 

पलक मुछाल की शादी आज, हल्दी लगते ही दमक उठी सिंगर, शादी में आएंगे सलमान खान, इंदौर में भी मनेगा जश्न

राजस्थानी थीम पर होगा विवाह, इंदौर में भी मनेगा जश्न
पलक मुछाल की शादी की थीम राजस्थानी रखी गई है, यानी भोजन से लेकर ड्रेसअप, सजावट आदि में राजस्थानी झलक नजर आएगी। बताया जा रहा है कि पलक मुछाल का जन्म इंदौर में हुआ था, यहां उनके फैंस सहित परिवार और रिश्तेदार भी रहते हैं, इसलिए यहां भी उनकी शादी का जश्न मनाया जाएगा। जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TMCRAL9
Previous Post Next Post