तुलसी के संकेत: जानें कौन से शुभ व कौन से अशुभ, धन लाभ से लेकर...

सनातन धर्म में तुलसी को देवी माना गया है। इसी के चलते हिंदू पंचांग में हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का दिन भगवान शालीग्राम और तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है। इसे देव उत्थान एकादशी भी कहते हैं।हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। वहीं इस बार यानि साल 2022 में तुलसी विवाह 5 नवंबर 2022 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी मनाया जाएगा।

देवी तुलसी के संबंध में यह माना जाता है कि जब उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप देकर पत्थर होने को कहा तभी भगवान विष्णु ने भी उन्हे तुलसी के पौधे के रूप में पृथ्वी में जन्म लेने व खुद पर चढ़ाए जाने की बात कही। अनेक औषधियों से सम्पन्न तुलसी हिंदुओं में पूजनीय है।

वहीं क्या आप जानते हैं कि आपके भविष्य के संबंध में भी तुलसी आपको नींद के दौरान कुछ विशेष संकेत प्रदान करतीं हैं, लेकिन अधिकांश लोग इस संबंध में जानकारी न होने के चलते इसे समझ ही नहीं पाते, तो चलिए जानते हैं देवी तुलसी द्वारा दिए जाने वाले संकेत व इनका अर्थ...

सपने में तुलसी देखना (Tulsi in Dreams-sapne me tulsi ka dekhna)
दरअसल तुलसी का सपने में दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है, यह हमें धन लाभ और सुख शांति के संकेत देती हैं इसीलिए अगर आपको सपने में तुलसी दिखे तो यह किस रूप में दिखी ऐसा जानकर उनके इशारे को पहचानें।

स्वप्नशास्त्र के जानकारों के अनुसार यदि सपने में आपको तुलसी का पौधा दिखे या आप सपने में तुलसी के पौधे के पास खड़े हो तो समझ लीजिए कि आप पर धन की बारिश होने वाली है, यानि यदि आप कोई बिज़नेस करते हैं तो धंधे में लाभ मिलने वाला है और यदि आपके घर में कलेश है तो बहुत जल्द ही आपको गृह कलेश से छुटकारा मिलने वाला है।

वहीं यदि सपने में तुलसी का बीज दिखें तो यह भी एक प्रकार का सुभ संकेत माना जाता है जिससे यह अनुमान लगता है कि बहुत ही जल्द आपको शारीरिक और मानसिक बल की प्राप्ति होने वाली है।

इसके अलावा यदि सपने में तुलसी के पत्ते दिखें तो समझ लीजिए कि आपको सभी पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलने वाला है।

जबकि सपने में तुलसी का सुखा पत्ता देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता, इसका अर्थ ये लगाया जाता है कि आपके जीवन में कुछ परेशानियां आने वाली हैं और बहुत ही जल्द आप मुश्किलों में घिरने वाले हैं।

यह भी माना जाता है कि सपने में तुलसी के पतों को इकठ्ठा करने का अर्थ ये होता है कि आपकी जिन्दगी बहुत ही जल्द बदलने वाली है और आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है।


सपने में तुलसी के सूखे पत्ते देखना
जिस प्रकार तुलसी और तुलसी के पत्तों को शुभ संकेत माना जाता है उसी प्रकार से सपने में तुलसी के सूखे पत्ते देखना एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

यह प्रतीक है कि जल्द ही आपके ऊपर कोई संकट आने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने वाली हैं, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा।

सपने में तुलसी का बीज देखना
सपने में तुलसी का बीज दिखना एक प्रकार का शुभ संकेत ही माना जाता है। इन बीजों को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है साथ ही इस सपने का अर्थ ये माना जाता है कि आपके अन्दर सकारात्मकता का प्रवाह होने वाला है और आपको सभी प्रकार का नकारात्मक उर्जा से आपको छुटकारा मिलने वाला है।

सपने में तुलसी का पौधा देखना
सपने में तुलसी का पौधा देखना अत्यंत लाभकारी माना गया है और माना जाता है कि यह संकेत है बहुत जल्द आपके आंगन में धन वर्षा का।

सपने में तुलसी का पत्ता खाना
सपने में तुलसी के पत्ते को खाने का एक शुभ संकेत देता है और इसका मतलब आपको किसी भी तरह की परेशानी में आपके सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलने से लगाया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TvI4JSb
Previous Post Next Post