वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के हर कोने तथा दिशा का बड़ा महत्व होता है। वास्तु के मुताबिक दिशाओं को ध्यान रखकर घर में उचित स्थान पर सभी चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है। वास्तु के मुताबिक घर की उत्तर-पूर्व दिशा के मध्य के स्थान को ईशान कोण कहते हैं जो कि घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है।
मान्यता है कि घर के ईशान कोण में देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। वहीं वास्तु शास्त्र में ईशान कोण से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं ईशान कोण में किन चीजों को रखने से दरिद्रता का वास होता है...
घर के ईशान कोण में न करें ये काम-
देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाने के कारण घर के ईशान कोण में कभी भी शौचालय का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के ईशान कोण में शौचालय बनवाने से घर के सदस्यों को शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।
घर के ईशान कोण में बेडरूम बनवाने की शुभ नहीं माना गया है क्योंकि इससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है और दांपत्य जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वास्तु के जानकारों के अनुसार कोई भारी चीज भी घर के ईशान कोण में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार अवरुद्ध होता है और जीवन में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
घर के ईशान कोण में रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर में बरकत बनी रहती है। वहीं घर का सबसे पवित्र स्थान होने के कारण ईशान कोण में पूजा स्थल बनवाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: घर पर बनाए रखना है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद तो पूजा स्थल में जरूर रखें ये एक चीज
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XVJ9WjA