नहीं बनी कोई पैनल, खुद के दम पर लड़ रहे चुनाव

इंदौर. अग्रवाल समाज की केंद्रीय समिति के चुनाव पूरे शबाब पर हैं। सभी पदों के प्रत्याशी सोशल मीडिया के साथ घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं ताकि मतदाताओं का समर्थन मिल जाए। चौंकाने वाली बात ये है कि चुनाव में कोई पैनल आमने-सामने नहीं हैं। सभी प्रत्याशी अपने बूते पर प्रचार कर रिश्तों के आधार पर वोट मांग रहे हैं। कुछ सीटों पर तो कांटे का मुकाबला है।


साढ़े पांच हजार सदस्यों वाली अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव 7 अगस्त को शुभकारज गार्डन में होने जा रहे हैं। सुबह 9.30 से 4.30 बजे तक मतदान होगा, शाम को मतगणना होगी। इसमें संयोजक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद हैं। इसके अलावा प्रबंध समिति के 11 सदस्यों का चुनाव भी होना हैं। पिछली बार 2019 में निर्विरोध चुनाव हो गए थे, लेकिन इस बार जोरदार घमासान है। समाज के चुनाव में एक नई पहल भी हुई है। गौरतलब है कि 2019 में चुनाव निर्विरोध हो गए थे।


गौरतलब है कि इस बार पैनल बनाकर प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से प्रचार कर रहे हैं। ऐसा करके समाज ने एक नया उदाहरण पेश किया ताकि व्यक्ति की छवि के आधार पर उसकी हार-जीत हो। पैनल की मदद की आवश्यकता नहीं है। इस वजह से चुनाव में रोचकता भी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा उठापटक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के पद को लेकर हो रही है।


बंसल की स्थिति मजबूत

अध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रवाल, मदन अग्रवाल और राजू बंसल चुनाव मैदान में हैं। बंसल की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। उपाध्यक्ष में नंदकिशोर कंदोई, नारायण अग्रवाल और रवि अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें नारायण और नंदकिशोर के बीच कड़ा मुकाबला है। बात करें महामंत्री पद की तो उसके लिए वासु बिरेवाला और पवन सिंघल के बीच मुकाबला है, जिसमें सिंघल को सक्रियता का फायदा मिल रहा है। अच्छी बात ये है कि सभी अपना-अपना प्रचार कर रहे हैं।


हो गया समझौता
अध्यक्ष पद के लिए पहले पवन ङ्क्षसघल ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में राजू बंसल से समझौता हो गया। उसके चलते सिंघल ने नाम वापस लेकर महामंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। बंसल और सिंघल दोनों ही एक-दूसरे का समर्थन भी कर रहे हैं, जिसका खासा फायदा भी उन्हें मिल रहा है।


ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष : राजेश अग्रवाल, मदन अग्रवाल, राजू अग्रवाल (बंसल)
उपाध्यक्ष : नंदकिशोर कंदोई, नारायण अग्रवाल व रवि अग्रवाल
उपाध्यक्ष महिला : पुष्पा गुप्ता व तृप्ति गोयल
महामंत्री: वासु बिरेवाला व पवन सिंघल
संयोजक : दिलीप गर्ग, डॉ. निर्मल नरेड़ी व नवीन बागड़ी
कोषाध्यक्ष : सीए सोम सिंघल, राजेंद्र गोयल (समाधान) व राजेश अग्रवाल (इंजीनियर)
सहमंत्री : अभिषेक मित्तल व अरविंद अग्रवाल,
सह संयोजक : अजय अग्रवाल, प्रयोग गर्ग
(कार्यकारिणी के दस पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं तो तीन महिलाओं के लिए सात प्रत्याशी लड़ रही हैं।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/18jNy92
Previous Post Next Post