तेज दिमाग के होते हैं इन राशियों के लोग, बुद्धि के देवता बुध की रहती है इन पर विशेष कृपा

ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। बुध ग्रह की बात करें तो इसे दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। ये राशियां हैं कन्या और मिथुन। बुध के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग दिमाग के तेज होते हैं। ये कोई भी चीज तुरंत ही सीख लेते हैं। ये अपने बातचीत के तरीके से हर काम में सफलता पाते हैं। इनका संवाद कौशल काफी शानदार होता है। कला में इनकी गहरी रूचि होती है। जानिए कन्या और मिथुन वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग काफी फुर्तीले और आकर्षक होते हैं। इन्हें तमाम भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये जिज्ञासु और बुद्धिमान होते हैं। इनके पास हर बात का जवाब रहता है। ये एक क्षण में क्रोधित हो जाते हैं और दूसरे क्षण में तुरंत शांत भी हो जाते हैं। समाज में इन्हें काफी पसंद किया जाता है। ये हर पार्टी की जान होते हैं। ये कहीं भी तुरंत लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। ये लोग कार्य स्थल पर बड़ी ही कुशलता के साथ अपने कार्यों को पूरा करते हैं। इस राशि के जातक मीडिया और कलात्मक क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के जातक एक बार जो ठान लेते हैं उसे बड़ी ही खूबसूरती के साथ अंजाम देते हैं। ये अनुशासित होते हैं। दूसरों की भावनाओं की काफी कदर करते हैं। ये रिलेशनशिप में काफी वफादार होते हैं। ये विनम्र और मृदुभाषी होते हैं। ये दोस्ती बेहद सोच समझकर करते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी ये घबराते नहीं है। हर समस्या का हल करने में सक्षम होते हैं। ये जातक अच्छे समीक्षक होते हैं। ये अपनी भावनाओं को दबाकर रखते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: गुरुवार के दिन इन उपायों से दरिद्रता का होता है नाश, घर में आती है सुख-समृद्धि



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aB6UseH
Previous Post Next Post