अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन बिलबिला उठा है। पेलोसी ने ताइवानी संसद को संबोधित किया जिसके कुछ घंटों बाद ही ड्रैगन की बिलबिलाहट का सबूत मिला। चीन ने बुधवार को बीजिंग में अमेरिकी राजदूत को तलब किया है। बीजिंग ने वाशिंगटन को धमकी दी है कि उसे अपनी 'गलतियों' की 'कीमत चुकानी होगी।' पेलोसी ने ताइपेई में कहा कि अमेरिका यथास्थिति के पक्ष में है मगर ताकत के जरिए ताइवान को कुछ होने नहीं देना चाहता। पेलोसी की बॉडी-लैंग्वेज बेहद असर्टिव और अग्रेसिव रही है। ताइवानी राष्ट्रपति साई इंग-वेन से पेलोसी ने एल्बो बंप किया। चीन की बात करते वक्त बार-बार वह मुट्ठी भींच रही थीं। पेलोसी की ताइवान यात्रा से आ रहीं ऐसी तस्वीरों से चीन के सीने पर सांप लोट रहा है।
from World News in Hindi, International News, World News Headlines, दुनिया की खबरें, विश्व समाचार - Navbharat Times https://ift.tt/TsFVwZu
from World News in Hindi, International News, World News Headlines, दुनिया की खबरें, विश्व समाचार - Navbharat Times https://ift.tt/TsFVwZu