India Coronavirus Cases: कोरोना मामलों में आयी कमी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 13615 नए मामले, 20 की मौत

India Coronavirus Cases: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 13,615 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,52,944 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,31,043 पर पहुंच गई. सोमवार को सामने आए नए मामलों के मुकाबले आज के मामले कम हैं. बीते दिन 16 हजार 678 मामले दर्ज हुए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,474 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,31,043 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 330 की बढ़ोतरी हुई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है.

#COVID19 | India reports 13,615 fresh cases, 13,265 recoveries and 20 deaths in the last 24 hours.

Active cases 1,31,043
Daily positivity rate 3.23% pic.twitter.com/ndhj0GX7IR
— ANI (@ANI) July 12, 2022

तेजी से बढ़ा था कोरोना का आंकड़ा

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

25 जनवरी को मामले हुए थे चार करोड़ के पार

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

यह भी पढ़ें.

बारिश की बाढ़ से बेहाल होते देश में कौन है जल भराव का कसूरवार ?

Gujarat Flood: गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति, गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

from coronavirus https://ift.tt/LuK28fk
Previous Post Next Post