Gems Export: जेम्स और ज्वैलरी का एक्सपोर्ट जून में 21 फीसदी बढ़ा, जानें GJEPC ने क्या बताया कारण

Gems & Jewelry Export: भारत का जेम्स और ज्वैलरी एक्सपोर्ट जून, 2022 में सालाना आधार पर 21.41 फीसदी बढ़कर 25,295.69 करोड़ रुपये (324.38) अरब डॉलर) हो गया. जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने एक बयान में यह जानकारी दी. उद्योग निकाय के मुताबिक जून 2021 में जेम्स एंड ज्वैलरी का कुल एक्सपोर्ट 20,835.57 करोड़ रुपये (283.79 अरब डॉलर) था.

अप्रैल-जून के दौरान जेम्स एंड ज्वैलरी का एक्सपोर्ट 14.6 फीसदी बढ़ा
चालू वित्त वर्ष की बीती तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान जेम्स एंड ज्वैलरी का एक्सपोर्ट 14.6 फीसदी बढ़कर 77,049.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वर्ष 2021 की अप्रैल-जून तिमाही में यह आंकड़ा 67,231.25 करोड़ रुपये था.

जीजेईपीसी ने क्या बताया बड़ा कारण
जीजेईपीसी ने कहा कि पश्चिमी एशिया में जेम्स एंड ज्वैलरी के एक्सपोर्ट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के बाद पॉजिटिव असर दिखाना शुरू कर दिया है.

अप्रैल-जून के दौरान यूएई को जेम्स एंड ज्वैलरी का एक्सपोर्ट 10.09 फीसदी बढ़ा
उद्योग निकाय ने कहा कि एक मई, 2022 को भारत और यूएई के बीच सीईपीए के बाद यूएई को बिना मिलावट वाले सोने के आभूषणों का एक्सपोर्ट मई माह में 72 फीसदी बढ़कर 1,048.40 करोड़ रुपये और जून में 68.65 फीसदी बढ़कर 1,451.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. मई और जून, 2021 में यह क्रमश: 609.47 करोड़ रुपये और 860.73 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, इस साल अप्रैल से जून के दौरान यूएई को कुल जेम्स एंड ज्वैलरी का एक्सपोर्ट 10.09 फीसदी बढ़कर 9,802.72 करोड़ रुपये हो गया. इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8,904.08 करोड़ रुपये था.

क्या बोले जीजेईपीसी के चेयरमैन
जीजेईपीसी के चेयरमैन कॉलीन शाह ने कहा कि मैं सभी एक्सपोर्टकों से अपने रिटर्न को अधिकतम करने और इस समझौते के माध्यम से उपलब्ध लाभों का अधिकतम उपयोग करने का आग्रह करता हूं.

इसके अलावा कटे और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) का एक्सपोर्ट जून, 2022 में 8.45 फीसदी बढ़कर 15,737.26 करोड़ रुपये (201.67 अरब डॉलर) हो गया. जून, 2021 में 14,510.48 करोड़ रुपये (197.23 अरब डॉलर) का एक्सपोर्ट हुआ था.

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/pePZfvw Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी फिर 16 हजार के पार निकला

<a href="https://ift.tt/BTzhwq5 क्या दुनिया में आर्थिक मंदी आने वाली है? महंगाई के डर से कंपनियों की छंटनी तक- जानें क्या हैं बड़े संकेत

from business https://ift.tt/Tdsxo2e
Previous Post Next Post