धार । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब अधिकृत रूप से विजेता प्रत्याशियों की घोषणा 14-15 जुलाई को की जाएगी। सरपंच-पंच और जनपद पंचायतों में विजय की तुलनात्मक जिला पंचायत को लेकर राजनीतिक दलों का विशेष फोकस है। मतदान केंद्रों से मिले गणना पत्रक के आंकड़ों से रुझान जुटाकर विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने बधाई संदेशों से सोशल मीडिया को पाट दिया है। दोनों दल जिला पंचायत में अपने समर्थित प्रत्याशियों की अधिक संख्या में जीत के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने कहा कि हम 15 जिपं सदस्यों के बहुमत के साथ कांग्रेस का जिपं अध्यक्ष और कांग्रेस की परिषद् बनाएंगे। इधर, भाजपा ने भी जिला पंचायत पर अपना अध्यक्ष बनाने का दावा किया है।
निर्दलियों पर सबकी नजर
तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में 10 जिपं सीटों पर शक्रवार को हुए मतदान के बाद कांग्रेस की ओर से वार्ड 14 में कांग्रेस समर्थित मनोजसिंह गौतम, वार्ड 12 से कांग्रेस समर्थिक केकड़ी, बाई शैतानसिंह भाभर, वार्ड 11 से अजीतपालसिंह चौहान, वार्ड 9 से शंकरसिंह चौहान, वार्ड 6 से गायत्री राजेन्द्र पुरोहित, वार्ड 13 से सीमा करण भूरिया की जीत का दावा किया है। 6 सीट पर जीतने के दावे को भाजपा झूठला रही है। भाजपा 10 में से 6 प्रत्याशी अपने जीतने की बात कह रही है। कांग्रेस को आखिरी चरण में मिली 6 सीटों के दावे के साथ कांग्रेस के पास अब 13 सदस्य सीधे तौर पर जीते हुए बताए जा रहे हंै। भाजपा के पास भी कमोबेश सदस्यों का आंकड़ा यही आ रहा है। इस बीच 2 निर्दलीय उम्मीदवार वार्ड 28 से राजू बेन चौहान और वार्ड 23 से कपिल सोलंकी सिंघाना पर दोनों दलों की नजरें टिक गई हैं। राजू बेन चौहान मूलत: कांग्रेसी हंै। जिन्हें अधिकृत प्रत्याशी के समक्ष चुनाव लडऩे पर पीसीसी ने निष्कासित कर दिया था। सूत्रों की मानें तो राजू बेन का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VXiSKkq