MP Covid-19 Update: कोरोना का खतरा भले ही धीरे-धीरे बढ़ रहा हो, लेकिन जिस प्रकार से आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे चिंता जरूर बढ़ गई है. मध्य प्रदेश के 20 ऐसे जिले हैं जहां पर कोरोना के मरीज मौजूद हैं. इनमें मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर पहले नंबर पर है. इंदौर में 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है. यहां पर 42 कोरोना मरीज सक्रिय हैं. वहीं ग्वालियर में 35, मुरैना में 31, शिवपुरी में 10 मरीज मिले हैं. इसी तरह हरदा, उज्जैन, टीकमगढ़, दतिया, रायसेन, सागर, राजगढ़, बालाघाट, बेतूल, झाबुआ, नीमच सहित 20 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी सावधानी बरतने की जरूरत है. फिलहाल मध्य प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में एक बार फिर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विशेषज्ञों ने दी यह सलाह

वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर रोनक एलची का कहना है, "अभी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है. इसके अलावा लोगों को हेल्दी डाइट लेने की जरूरत है. वर्तमान समय में गर्मी का मौसम चल रहा है, इसलिए फलों का रस विशेष रूप से लेना चाहिए. इसके अतिरिक्त सुपाच्य भोजन के अलावा कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालना चाहिए. इस प्रकार कोरोना से लड़ा जा सकता है."

क्यों बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है. वर्तमान समय में विवाह समारोह का दौर चल रहा है. मध्य प्रदेश के सभी जिलों में शादी आयोजित की जा रही है. इसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं. इसके अतिरिक्त धार्मिक आयोजनों में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है, इसलिए खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/qZ3u4IT Train Canceled : मेंटेनेंस कार्यों की वजह से जबलपुर-भोपाल की चार ट्रेनें निरस्त, रीवा-राजकोट के बीच चलेंगी परीक्षा स्पेशल

<a href="https://ift.tt/cjrhgRM News: नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाले रीवा के सचिन साहू आज आइसक्रीम बेचने को मजबूर, सरकार से की मदद की अपील

from coronavirus https://ift.tt/XJDUPwv
from coronavirus https://ift.tt/XJDUPwv