पुलिस की गश्त, एक हजार बदमाशों पर कार्रवाई

इंदौर। पुलिस ने शहर में कॉङ्क्षम्बग गश्त की। हर जोन में पुलिस की टीम ने कल रात को अभियान चलाकर गुंडों की धरपकड़ की। इस दौरान आरोपी, फरार वांरटियों, हथियार के साथ में आरोपियों के साथ ही डकैती की योजना बनाते हुए बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। एक हजार के बदमाशों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में कल शहर के सभी जोनों में कॉङ्क्षम्बग गश्त की गई। इसके तहत थानों के बल के साथ ही क्राइम ब्रांच का अमला भी लगाया गया था। कार्रवाई से पहले सभी जोन पर पुलिस बल को इकट्ठा किया गया और इसके बाद टीमें रवाना की गईं। टीम ने फरार वारंटियों के साथ ही क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाशों के यहां पर भी छापेमार कार्रवाई की है। शहर के सभी जोन में एक हजार के लगभग बदमाशों पर कार्रवाई की गई है।
पेट्रोल पंप पर डकैती से पहले पकड़े गए
लसूडिय़ा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कल बायपास पर एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम निखिल पिता प्रेमङ्क्षसह परिहार निवासी झलारिया, रामलाल पिता रामेश्वर निवासी अजमेर, सोनू पिता लादू निवासी सरवाड राजस्थान , धर्मेन्द्र पिता बद्रीप्रसाद सूर्यवंशी निवासी रविदास नगर, दीपक पिता गजानंद पाठोडे निवासी चिकित्सक नगर है। आरोपियों के पास से हथियार, मिर्ची पाउडर बरामद किया गया है।
तलवार और चाकू मिले
टाट पट्टी बाखल में हबीब पिता अहमद रहमान से तलवार तो आरोपी योगेश पिता महेश कंजर निवासी ट्रैक्टर वाली गली एमओजी लाइन से एक चाकू बरामद किया गया है।
जिलाबदर बदमाश मिला
छत्रीपुरा पुलिस ने जिला बदर बदमाश दीपक उर्फ दीपू काला निवासी एमओजी लाइन को पकड़ा है। आरोपी जिला बदर किया गया था। कल वह घर के पास ही मिल गया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं अर्जुनपुरा मल्टी में श्याम पिता राजू महोबे, विक्की पिता ओमप्रकाश मगरे, रितिक पिता विनोद, आनंद पिता मनोहर, लोकेश पिता कैलाश कदम, कान्हा पिता मनोहर, आकाश उफऱ् ङ्क्षचटू पिता राजू को 90 लीटर अवैध शराब के साथ में पकड़ा गया।

झगड़ा करते धराए आरोपी
समाजवाद नगर में भारत पिता भोलाराम, कालू उर्फ राकेश पिता भोलाराम, भारत पिता परदेशी, भूपेंद्र पिता धनीराम, धर्मेंद्र पिता सुंदर लाल, आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस टीम वहां पर पहुंची और आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को एसीपी अन्नपूर्णा के कोर्ट में पेश किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/15IkfzR
Previous Post Next Post