यूक्रेन जंग के बीच चीनी लड़ाकू विमान ने की घुसपैठ, गुस्साए ताइवान ने तैनात की मिसाइलें, दी चेतावनी

ताइपे : एक बार फिर चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है। खबर है कि चीन का एक फाइटर जेट रविवार को ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में दाखिल हुआ। यह इस महीने में चीन की तरफ से दूसरी घुसपैठ है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) के एक शेनयांग जे-16 (Shenyang J-16) लड़ाकू विमान ने ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने में उड़ान भरी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ताइवान ने अपना एयरक्राफ्ट भेजा, रेडियो वॉर्निंग जारी की और एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया। इस महीने में अब तक आठ चीनी सैन्य विमान आइडेंटिफिकेशन जोन में ट्रैक किए जा चुके हैं, जिसमें तीन लड़ाकू विमान, तीन निगरानी विमान और दो हेलिकॉप्टर शामिल हैं। ADIZ वह क्षेत्र होता है जो देश के हवाईक्षेत्र के बाहर तक फैला होता है, जहां प्रवेश से पहले किसी भी विमान को अपनी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को देनी होती है। 239 दिनों में 961 बार विमानों ने की घुसपैठसितंबर 2020 के बाद से चीन ने लगातार ताइवान के ADIZ में विमानों को भेजकर अपनी 'ग्रे जोन युद्ध-नीति' में बढ़ोत्तरी कर रहा है। इनमें से ज्यादातर विमानों ने ADIZ के दक्षिण-पश्चिम कोने में उड़ान भरी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीनी सैन्य विमानों ने 239 दिनों में 961 बार ADIZ में प्रवेश किया है। जब कोई देश सीधे बल का प्रयोग किए बिना अपने सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास करता है जो उसे 'ग्रे-जोन युद्ध-नीति' कहते हैं। पिछले साल नवंबर में ताइवान में घुसे 27 चीनी विमानपिछले यूक्रेन पर रूसी हमला होने के बाद चीन के नौ विमानों ने ताइवान के एयर ड‍िफेंस जोन में घुसपैठ की थी। ताइवान ने इस बारे में श‍िकायत की है। इसके पहले पि‍छले साल नवंबर में चीन के 27 लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी। गुस्साए ताइवान ने इसके बाद इन घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को भेजा था। ताइवान पर चीन अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है। पिछले दो सालों में चीनी वायु सेना ने लगातार ऐसे मिशन को अंजाम दिया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/SAbyflc
Previous Post Next Post