इन 3 नाम के लोग पैसों के मामले में तो होते हैं लकी, लेकिन प्यार में साबित होते हैं अनलकी

Name Astrology: नाम का पहला अक्षर काफी खास होता है। क्योंकि अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर उनकी कुंडली के हिसाब से रखा होता है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति की कुंडली निकाली जा सकती है। यानी इससे किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, आदतों और गुणों का पता लगाया जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे 3 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग पैसों के मामले में लकी माने जाते हैं। लेकिन ये लव लाइफ को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।

P नाम के लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत पैसों के मामले में तो काफी अच्छी होती है लेकिन प्यार में इन्हें उसका साथ नहीं मिलता। ये लाइफ में पैसा खूब कमाते हैं। इन्हें सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। लेकिन अपनी लव लाइफ को लेकर ये परेशान रहते हैं। ये हद से ज्यादा इमोशनल और संवेदनशील होते हैं। इन्हें प्यार में धोखा मिलने के भी आसार रहते हैं।

A नाम के लोग: इस नाम के लोग किस्मत के काफी धनी माने जाते हैं। ये मेहनत करके लाइफ में जो चाहे वो हासिल कर सकते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। लेकिन अगर इनके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसमें इन्हें काफी दिक्कतें आती हैं। इनकी लव लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहते हैं।

N नाम वाले लोग: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग पैसों की मामले में काफी लकी होते हैं। ये लाइफ में खूब धन-दौलत कमाते हैं। लेकिन फिर भी ये एक चीज को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं वो है इनकी लव लाइफ। इन्हें लव लाइफ में काफी दिक्कतें फेस करनी पड़ती हैं। इनके संबंध बनते बिगड़ते रहते हैं। इनका किसी न किसी कारण अपने लव पार्टनर से झगड़ा होता रहता है।
यह भी पढ़ें: इन 3 राशि की लड़कियां लड़कों का जीवन बना देती हैं खुशहाल, पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/43dwZDv
Previous Post Next Post