Punjab Election 2022: सुखबीर सिंह बादल ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, पूछा- कोरोना के वक्त क्यों नहीं याद आया पंजाब

Punjab Election 2022: पंजाब विधआनसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को निशाने पर ले लिया है. पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पंजाब में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने पिछले पांच साल के दौरान लंबे समय तक राज्य का दौरा नहीं किया था.

सुखबीर बादल ने अपनी पार्टी के सुजानपुर के उम्मीदवार राज कुमार गुप्ता के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. बादल ने कहा कि केजरीवाल कोविड-19 महामारी के दौरान भी पंजाब नहीं आए.

बादल ने केजरीवाल पर पंजाबियों को फिर से धोखा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सुखबीर बादल ने कहा, ''आप पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा ली गई झूठी शपथ पर भरोसा करके पीड़ित हैं. अब, बाहरी लोगों की एक पार्टी आपसे एक मौका देने के लिए कह कर आपको लुभाने की कोशिश कर रही है.''

सुखबीर बादल ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा, ''मैं आम आदमी पार्टी से पूछता हूं कि पंजाबियों को उस पर भरोसा क्यों करना चाहिए. इसके संयोजक पांच साल पहले पंजाब आए और उनकी पार्टी ने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरने के लिए 20 सीटें भी जीतीं. हालांकि, लोगों की आवाज उठाने के बजाय, इसके 20 में से 11 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए.''

सुखबीर सिंह बादल ने अरविंद केजरीवाल पर कोरोना के दौरान पंजाब को अनदेखा करने के आरोप लगाए. बादल ने कहा, ''केजरीवाल चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले साल में एक बार से अधिक पंजाब नहीं आए. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को कोई दवाइयां भेजने की परवाह नहीं की. उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य का दौरा भी नहीं किया.''

पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने बीएसपी के साथ हाथ मिलाया है. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा.

<a href="https://ift.tt/Hn46VM9 Election 2022: डैमेज कंट्रोल के मोड में आई कांग्रेस पार्टी, रवनीत बिट्टू को दी गई बेहद अहम जिम्मेदारी

from coronavirus https://ift.tt/X4hVGoT
Previous Post Next Post