Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई बड़ी उछाल, 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार सोने के दाम, चांदी की चमक बढ़ी

Gold Silver Price Today 15th February: सोने के दाम में जबरदस्त तेजी देखी है और ये फिर से 50 हजार के पार जा पहुंचा है. देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मंगलवार बड़ी तेजी देखने को मिली. बुलियन मार्केट में सोने का भाव 604 रुपये चढ़कर 50,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार करता नजर आया है.

चांदी के दामों में भी चमक देखने को मिली है और चांदी के दाम 64 हजार प्रति किलो के पार पहुंच गया है.  सोना आज 604 रुपये चढ़कर 50,356 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, चांदी 64440 रुपये किलो पर ट्रेड कर रहा है.

24 कैरेट सोने का भाव 50,356 रुपये पर खुला. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49,752 रुपये पर बंद हुआ था. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,154 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,126 रुपये रहा है. सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 64,440 रुपये रहा. चांदी में  530 रुपये की तेजी आई है.

आपको बता रुस और यूक्रेन के बीच तनाव के चलते कई कॉमौडिटी के दामों में तेजी देखी जा रही है जिसके चलते सोना महंगा हुआ है. वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के चलते भी सोने के दाम बढ़े हैं.

चेक करें अपने शहर का रेट
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

चेक कर लें सोना असली है या नकली
सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Food Inflation: खाने पीने की चीजों की महंगाई में उछाल, सरकार ने काबू पाने के लिए मसूर दाल पर घटाया इंपोर्ट ड्यूटी तो पाम ऑयल पर घटा कृषि सेस

RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी पोंजी स्कीम्स से भी खराब हैं, इन पर बैन लगाने की जरूरत

from business https://ift.tt/O8Qqf2c
Previous Post Next Post