कोरोना, डेल्टा, ओमीक्रोन, BA.2...यूं हुईं भारत में 5 लाख मौतें, आगे क्या मोड़ लेगी महामारी

नई दिल्ली : देश पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) से जूझ रहा है। तीन चौथाई आबादी को वैक्सीन भी लग चुकी है लेकिन कोरोना (Covid deaths in India) से मौत का तांडव अभी नहीं रुका। देश में कोरोना (coronavirus in India) से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 5 लाख को पार कर चुका है। अभी भारत ओमीक्रोन लहर (Omicron wave in India) की चपेट में है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जहां कोरोना से 5 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। मार्च 2020 में भारत कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत का गवाह बना था। तब से लेकर अबतक देश कोरोना महामारी की 3 लहरों को देख चुका है। जैसे-जैसे वैक्सीनेशन का कवरेज बढ़ा, वैसे-वैसे मौत के आंकड़ों में कमी देखी गई। देश इस समय कोरोना वायरस के बहुत ही तेजी से फैलने वाले नए वेरिएंट ओमीक्रोन की चपेट में है। अब तो ओमीक्रोन का सब वेरिएंट BA.2 भी तेजी से फैल रहा है जो ओरिजिनल वेरिएंट यानी ओमीक्रोन से भी ज्यादा संक्रामक है। आइए 7 ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं कि भारत में कोरोना ने दस्तक के बाद कैसे अबतक 5 लाख जिंदगियां लील ली और ये महामारी आगे क्या रुख ले सकती है। मार्च 2020 में कोरोना से पहली मौत, जनवरी 2022 में 5 लाख पार कोरोना से बसे बुरी तरह प्रभावित 3 देशों की स्थिति भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 3 देशों में शुमार है। 5 फरवरी 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना के कुल 7.75 करोड़ केस आ चुके हैं और करीब सवा 9 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कुल केस के लिहाज से भारत दूसरे नंबर पर है जहां अबतक करीब सवा 4 करोड़ मामले आ चुके हैं। देश में अबतक कोरोना से 5 लाख 1 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ब्राजील में कुल केस 2.63 करोड़ और वहां कुल मौतों का आंकड़ा 6.31 लाख है। कोरोना की अलग-अलग लहरों में कैसे बढ़ा मौत का आंकड़ा भारत अबतक कोरोना महामारी की तीन बड़ी लहरों का सामना कर चुका है। इनमें से दूसरी लहर बहुत ही भयावह थी। तीसरी लहर में डेथ रेट में गिरावट भारत में अबतक दूसरी लहर में ही संक्रमण के सबसे ज्यादा केस सामने आए थे। सबसे ज्यादा मौत भी दूसरी लहर में ही हुई। तीसरी लहर के दौरान अबतक 71 लाख से ज्यादा केस और 11 हजार मौतें हो चुकी हैं। CFR यानी केस फैटलिटी रेट (संक्रमित हुए कुल लोगों में मरने वाले मरीजों का प्रतिशत) के मामले में तीसरी लहर बहुत राहत देने वाली है। पहली लहर में CFR 1.42 थी तो दूसरी में 1.36 और तीसरी लहर के दौरान CFR 0.16 है। कोरोना से मौतें... 1 से 5 लाख तक कोरोना से मौत के आंकड़ों को 1 लाख तक पहुंचने में 203 दिन लगे। 1 लाख से 2 लाख पहुंचने में 207 दिन। घातक डेल्टा वेरिएंट से आई दूसरी लहर के दौरान महज 26 दिनों में मौत के आंकड़े 2 से 3 लाख और 39 दिनों में 3 से 4 लाख पहुंच गए। मौत का आंकड़ा 4 लाख से 5 लाख पहुंचने में 218 दिन लगे। किन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस भारत में कोरोना के कुल केस में एक चौथाई से ज्यादा सिर्फ महाराष्ट्र में आए हैं। केरल में 11 प्रतिशत से ज्यादा, कर्नाटक में 7.8, दिल्ली में 5.2 और यूपी में 4.6 प्रतिशत केस हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत की स्थिति काफी बेहतर! कोरोना से मौत के मामले में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत की स्थिति काफी बेहतर है। सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में प्रति 10 लाख आबादी पर मौत के मामले भारत में सबसे कम हैं। भारत में कोरोना से प्रति 10 लाख आबादी पर 358 मौतें हुईं जबकि अमेरिका मं 2,767 मौतें।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/lhmOgTX
Previous Post Next Post