आपकी जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।
ग्रहों की गणना इस सप्ताह (16 जनवरी से 22 जनवरी 2022) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं...
1. मेष राशि
आद्र्रा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य के प्रति गम्भीर बनाएगा। संबंधित क्षेत्र में नयापन लाते हुए कार्य को पूरा करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। व्यापार में अंशकालिक व्यवसाय लाभ देंगे। नौकरीपेशा में कार्य के तरीके में बदलाव लाएं। महिला-छात्रवर्ग को स्टार्टअप के मामले में शासकीय सहयोग से सफ लता मिलेगी।
शुभ रंग : जंगली हरा, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 3, 9 दिशा: मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : रणनीतिक मामलों में समर्पण की आवश्यकता होगी।
2. वृषभ राशि
विदेश यात्रा से जुड़े व्यावसायिक उपक्रम में सफ लता होगी। मित्र या भागीदार बेहतर संभावना बना सकते हैं। परिवार में मंगल कार्य होगा। व्यापार में खदान से संबंधित सभी क्षेत्रों के लाभ। नौकरीपेशा में आकस्मिक पदोन्नति हो सकती है। महिला-छात्रवर्ग को डिजिटल आर्किटेक्चर से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक: 1, 4 दिशा: मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : योजनाओं का सही आकलन करने से सफलता मिलेगी।
3. मिथुन राशि
राशि पर चन्द्रमा का गोचर एक से अधिक कार्यों में लघु निवेश की योजना बनवाएगा। किसी विशेष सेक्टर में निवेश की योजना बनेगी। वस्त्र उद्योग से जुड़े क्षेत्र में बिचौलिए का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में लक्ष्य साधने पर ध्यान देना होगा। महिला-छात्रवर्ग को अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
शुभ रंग : अंगूरी हरा, हल्का काला
शुभ अंक: 2, 9 दिशा : पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : सूझ-बूझ के साथ नए योजनाओं के निर्माण पर ध्यान देंं।
4. कर्क राशि
बारहवां चन्द्रमा अतिरिक्त व्यय कराएगा। नेत्र रोग है तो ध्यान रखें। मंगलवार की शाम से स्थितियों में सुधार होगा। व्यापार में
अंधविश्वास से नुकसान होगा। नौकरीपेशा में बदलाव का मन होगा। महिला तथा
छात्रवर्ग को मटैरियोलॉजिकल साइंस में योग्यतानुसार अवसर मिल सकता है।
प्रयास जारी रखें।
शुभ रंग : गहरा लाल, कत्थई
शुभ अंक : 3, 6 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : शीघ्र निर्णय लेने से बचें। सोच समझकर फैसला लें।
5. सिंह राशि
मित्रों के सहयोग से बड़ा कार्य संपादित होगा। भूमि में निवेश की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में पूर्व का निवेश का लाभ। स्वर्ण आभूषण से जुड़े छोटे-बड़े क्षेत्रों में लाभ के योग। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद के मिलने से प्रसन्नता। महिला-छात्रवर्ग को उच्च शिक्षा योजना से जुड़े सेवा क्षेत्रों में कार्य अवसर।
शुभ रंग : मोतिया गुलाबी, हल्का नीला
शुभ अंक: 2, 8 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : निर्णय के मामले में संतुलन की आवश्यकता है। विशेष ध्यान दें।
6. कन्या राशि
पैतृक सम्पत्ति के मामले में सही गाइड लाइन मिल सकेगी। विस्तृत दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामले बेहतर होंगे। बिचौलए का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में योग्यता के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को चार्टर्ड अकाउंटेंसी से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।
Must Read- इन राशि वाले लड़कों की सबसे ज्यादा दीवानी होती हैं लड़कियां, पत्नी के दिल पर करते हैं राज
शुभ रंग : फिरोजी, चमकीला हरा
शुभ अंक - 1, 6 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : सामंजस्य रखना इस सप्ताह का मूलमंत्र है।
7. तुला राशि
लाभ की स्थिति बनेगी। नए व्यवसाय का श्रीगणेश हो सकता है। आर्थिक व पारिवारिक मामलों में समय तथा ध्यान देने की जरूरत है। चांदी से जुड़ा उधड़ा बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में संतुलन पर ध्यान देना होगा। महिला-छात्रवर्ग को इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े अद्र्धशासकीय प्रकल्पों में सेवा अवसर।
शुभ रंग : समुद्रीय नीला, हल्का काला
शुभ अंक : 4, 7 दिशा: मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : व्यावहारिक मामलों में संशोधन की आवश्यकता है।
8. वृश्चिक राशि
ग्रह की विपरीत स्थिति दिनभर उलझाने का प्रयास करेगी। कोई काम रुकेगा तो मन खिन्न होगा। अगले दिन से सकारात्मक योग है। व्यापार में मंगलवार तक लेन-देन से बचें। नौकरीपेशा में अधिकारी वर्ग से अस्थिरता महसूस होगी। महिला-छात्रवर्ग को बुधवार के बाद किए गए प्रयासों में सफ लता मिलेगी।
शुभ रंग : मूंगिया हरा, मरून
शुभ अंक : 7, 8 दिशा : दक्षिण, नैऋ त्य
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित लोगों से संपर्क साधने का प्रयास करें।
9. धनु राशि
समसप्तक चन्द्रमा संगठन के माध्यम से कोई बड़ा कार्य संपादित करवाएगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति सुधरेगी। प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धान से जुड़े खुले बाजार का औपनिवेशिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति होगी। महिला-छात्रवर्ग को भित्ती-चित्र शैली से जुड़े क्षेत्र में सेवा के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : सुनहरा, बैंगनी
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : सभी को साधकर चलने की क्षमता बढ़ानी होगी।
10. मकर राशि
अलग-अलग परिस्थितियां योग्यता की परीक्षा लेगी। चुनौतियां मिनटों में हल होगी। दो दिन की प्रतीक्षा करना श्रेष्ठ रहेगा। मंगलवार से श्रेष्ठ लाभ। व्यापार में टेक्सटाइल्स से जुड़े क्षेत्र में लाभ के योग। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन से राहत। महिला-छात्रवर्ग को कोयले से जुड़े क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिल सकता है।
Must Read- Mangal Rashi Parivartan Jan.2022- दो दिन बाद इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत
शुभ रंग : बसंती पीला, जंगली लाल
शुभ अंक : 1, 5 दिशा : आग्नेय, नैऋ त्य
अनुकूल सलाह : आत्मविश्वास को प्रभावित न होने दें। इससे नुकसान हो सकता है।
11. कुंभ राशि
भाग्योन्नति से जुड़े मामलों में गति बढ़ेगी। धर्म -अध्यात्म से स्वयं को आनंदित अनुभव होगा। आर्थिक-कार्य से संबंधित क्षेत्र लाभकारी। व्यापारियों के लिए आक्सीजन से जुड़े क्षेत्र में लाभ के योग। नौकरीपेशा में आर्थिक-पदेन वृद्धि के योग। महिला-छात्रवर्ग को सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य अवसर।
शुभ रंग : जामुनी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 1, 7 दिशा: मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : पारिवारिक सामंजस्य बनाने की आवश्यकता रहेगी।
12. मीन राशि
राजकीय क्षेत्रों से लाभ। व्यक्ति विशेष से कोई बड़े कार्य होने के योग। आकस्मिक बदलाव हैरान कर सकता है। अपने इष्ट का ध्यान करें। व्यापार में परम्परागत क्षेत्रों में संशोधन से लाभ के योग। नौकरीपेशा में सहयोगी आगे बढ़कर के सहयोग करेंगे। महिला-छात्रवर्ग को विदेशी सेवा से जुड़े संगठनों में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : केसरिया, सिंदुरिया
शुभ अंक : 2, 4 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : संबंधों का लाभ लेकर लक्ष्य को प्राप्त करें। सावधानी रखें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ftGklj