Budget 2022: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

Union Budget 2022: संसद का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू होगा और 1 जनवरी को देश का बजट (Budget) पेश किया जाएगा. बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल तक दो चरणों में चलेगा. 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का संसद के दोनों सदनों में अभिभाषण होगा और इसी दिन देश का आर्थिक सर्वे (Economic Survey) भी संसद (Parliament) के पटल पर रखा जाएगा. 1 फरवरी को वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण आम बजट 2022-23 पेश करेंगी.

आज संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की सिफारिशों से ये खबर सामने आई है कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में चलेगा. सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा. एक महीने के अंतराल के बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र के दूसरे भाग में संसद में चर्चा के बाद फाइनेंस बिल को पास किया जाएगा.

कोरोना संकट के बीच बजट सत्र
देश में इस समय कोरोना का संकट फिर गहरा गया है और रोजाना के मामले 2 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं. कुछ दिन पहले लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने बजट सत्र के संबंध में चर्चा की थी और इस सत्र के सुचारू रूप से परिपूर्ण होने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के बारे में निर्देश दिए थे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर बड़ी जिम्मेदारी
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये तीसरा बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए खास रहने वाला है क्योंकि कोरोना के संकटकाल में देश के आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है. 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट सरकार के साथ साथ उद्योगों, सूक्ष्म व्यवसायों और देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों को पूरा कर पाएगा या नहीं, ये देखना वित्त मंत्री के लिए कठिन हो सकता है.

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/3rAB4lJ 2022: घर से दफ्तर का काम करने वाले वेतनभोगियों के लिए बजट में टैक्स छूट का ऐलान संभव

Budget 2022-23: जानिए क्यों वित्त मंत्री से बजट में टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाकर टैक्स का बोझ कम करने की उठी मांग!

from business https://ift.tt/3trB9dG
Previous Post Next Post