नुसंतारा/जकार्ता : एक गर्भवती महिला अपने होने वाले पति के साथ शादी के स्टेज पर चढ़ी लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई। बल्कि महिला की शादी एक परंपरागत खंजर से करवाई गई है। बाली की रहने वाली 22 साल की नी पुतु मेलिना ने एक पारंपरिक खंजर से शादी रचाई है। यह विवाह हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हुआ है जो महिला और उसके परिवार को आने वाले समय में बदनामी से बचाएगा। गर्भवती महिला 12 जनवरी को अपने साथी से शादी करने के लिए तैयारी थी। लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले दूल्हे के परिवार ने इस शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने दूल्हे को महिला और उसके परिवार के साथ रिश्ता बनाने से भी मना किया। दूल्हे ने कहा कि वह महिला से प्यार करता है और उसने मेलिना से साथ भागने के लिए भी पूछा ताकि भविष्य में दोनों साथ रह सकें। मेलिना के परिवार ने कहा कि उसे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। लिहाजा मेलिना की प्रतीकात्मक शादी करवाई गई। क्यों कराई गई 'खंजर' से शादीमाना जाता है कि खंजर, जो मर्दानगी का प्रतीक है, दूल्हे के स्थान पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल तब करते हैं जब मृत्यु या अन्य असाधारण परिस्थितियों के चलते दूल्हा शादी में शामिल नहीं हो पाता। कोकोनट की रिपोर्ट के अनुसार लड़की के परिवार ने कहा कि उन्हें उसकी शादी करनी होगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चे को जन्म के समय 'नाजायज बच्चे' के रूप में नहीं देखा जाएगा। शादी के बाद भी सिंगल मदर रहेगी महिलाजियानयार रीजेंसी पॉपुलेशन और सिविल रजिस्ट्री के अनुसार प्रतीकात्मक शादी के बावजूद मेलिना के आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक वह मां के रूप में अपने बच्चे की 'सिंगल मदर' होगी क्योंकि वह कानूनी रूप से विवाहित नहीं है। इस शादी के चर्चे पूरे इंडोनेशिया में हो गए हैं। मेलिना के परिवार ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसके पिता केतुत सुवर्णिता ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह अन्य लड़कियों के लिए एक सबक हो जो शादी के लिए दूल्हा ढूंढ़ रही हैं। फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है कि मेलिना अभी भी अपने बच्चे के पिता के साथ संपर्क में हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3fN1zOZ