Omicron खतरे के बीच MP के गृहमंत्री ने पंचायत चुनाव टाले जाने की कही बात, कहा- चुनाव जिंदगी से बढ़कर नहीं

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने (Narottam Mishra) बड़ा बयान दिया है. ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) को टाला जाना चाहिए. उनका कहना है कि चुनाव जिंदगी से बढ़कर नहीं है. दरअसल, मध्य प्रदेश में 6 जनवरी से तीन फेज में पंचायत चुनाव होने हैं. ऐसे में नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव टालने की बात कही है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है. लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता है. पूर्व में कोरोना महामारी से काफी नुकसान हुआ था. इसलिए मेरी व्यक्तिगत राय ये है कि कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए.’

MP में एहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार से एहतियात के तौर पर प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है. इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इस क्रम में एक फैसला रात का कर्फ्यू लगाने का लिया गया है. आवश्यकता हुई तो और भी कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि अगर किसी के संक्रमित होने की पुष्टि होती है और उनके मकान में पर्याप्त स्थान है, तो ऐसे में उनका इलाज गृह-पृथकवास में रखकर किया जाएगा. अगर मकान में पर्याप्त स्थान नहीं है तो मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए जाए, ताकि परिजन संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें.

देश में अभी तक ‘ओमिक्रोन’ के 358 मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के 122 नए मामले सामने आने के बाद, देश में इस स्वरूप के मामले बढ़कर 358 हो गए. इनमें से 114 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं. ये मामले 17 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र में ‘ओमिक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 88 मामले, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और गुजरात में 30 मामले सामने आए.

from coronavirus https://ift.tt/32fLr5L
Previous Post Next Post