ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की छठी राशि कन्या के जातक सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष लगाव रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 के 9वें दिन कन्या का राशिफल क्या कहता है?
कन्या राशि- आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं. ज़रा संभल कर सम्बंध बनाएं. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी. खानपान का विशेष ध्यान रखें. नए दोस्त बनेंगे.
जरूरी कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का वादे से मुकर जाना तनाव देगा। संतान के लिए कोई विशेष काम करना होगा.
वित्त— किसी फोन कॉल से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। ये आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
करियर— मार्केटिंग से संबंधित नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति सचेत रहें. पेपर वर्क में गलती होने की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं। उस प्रोजेक्ट पर दोबारा भी काम करना पड़ सकता है। व्यवसाय में कमीशन संबंधित कार्यो में अधिक ध्यान दें।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग से घर का माहौल सुखद और अनुशासित बना रहेगा।
हेल्थ— बदलते वातावरण की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा. कमजोरी व थकान की स्थिति रहेगी।
लकी कलर- सिल्वर
लकी नंबर- 03
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की पूजा—पाठ करें. हो सके तो केले के पेड़ की परिक्रमा करें और केले का लोगों को दान करें
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Iv4d9p