ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन के जातकों का स्वभाव मूडी माना जाता है। इस राशि के जातक दूसरों की मन की बातें पढ़ने की सक्षम होते हैं. आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 9वें दिन मिथुन का राशिफल क्या कहता है?
मिथुन राशि- समाज में आप के किए कार्यों की सराहना होगी. खानपान पर विशेष ध्यान दें. घर में विद्युत उपकरण की ख़राबी सम्भव है. मनपसंद भोजन मिलेगा. वाहन पर खर्च होगा.
समाज में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। संपर्क सूत्र लाभदायक बने रहेंगे। दूसरों की समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संतान से संबधित कोई दिक्कत आ सकती है हालांकि शाम होते—होते ये समस्या खत्म भी हो जाएगी. पुत्र की शिकायत हो सकती है.
वित्त— खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भूमि वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है।
करियर— आपकी व्यवसायिक संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में अपना पूरा जोर मार्केटिंग में लगाएं। इससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आपकी पदोन्नति की भी संभावना बन सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपसी तालमेल व सामंजस्य अच्छा रहेगा। दांपत्य या प्रेम जीवन में आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं.
हेल्थ- खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाकर रखें। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।
लकी कलर- गोल्डन
लकी नंबर- 01
अनुकूल सलाह— संभव हो तो विष्णु सहस़्त्रनाम का पाठ करें. करीब 25 मिनिट का यह पाठ आपके लिए सुखदायक साबित होगा.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/303ZmKT