Horoscope 07 December 2021- वृषभ राशि वालों के यात्रा के योग हैं

राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के जातकों को को ज्योतिष में शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। वहीं ग्रहों की चाल का असर अन्य राशियों की तरह इस राशि पर भी देखने को मिलता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 7वें दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?

आज वृषभ का राशिफल:
अनजाने में हुई गलती से भारी नुक़सान संभव,उचित होगा कि अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध कमजोर होंगे। प्रेम प्रसंग में अड़चन आ सकती है। यात्रा के भी योग है। आप शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। आपके शुभचिंतकों से पूर्ण सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। आपको अपनी कमाई में वृद्धि और अपने वित्तीय मोर्चे को मजबूत करने की संभावना है।

आज के दिन जातक भाई- बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी , लेकिन बहार का खाना न खाए। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कुछ नया सिखने वाला है। व्यवसाय में लाभ होगा।

शुभ रंग : मैरून

भाग्यशाली वर्णमाला: L

शुभ अंक: 6

अनुकूल सलाह : वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि के कारक ग्रह शुक्र हैं। वृषभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lFc22p
Previous Post Next Post