Corona Vaccination: देश की 60 फीसदी आबादी हुई फुली वैक्सीनेटेड, जाानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में टीकाकरण की स्थिति

Corona Vaccination: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से लोग दहशत में हैं. वहीं सरकार ने अब वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भी तेज कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में 60 प्रतिशत से ज्यादा एलिजिबल पॉपुलेशन को कोरोनावायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने पोस्ट में कहा कि देश के 60 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा, ‘एक मील का पत्थर हासिल कर लिया गया है. भारत के सभी लोगों को इसके लिए बधाई. हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद, भागीदारी और समर्पित प्रयासों से भारत की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर दिया गया है.’ चलिए यहां जानते हैं दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ में कितनें लोगों फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं.

दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में फुली वैक्सीनेटेड लोगों का आंकड़ा

दिल्ली- फुली वैक्सीनेटेड- 1करोड़ 4 लाख 28 हजार 328

उत्तर प्रदेश- फुली वैक्सीनेटेड- 6 करोड़ 65 लाख 21 हजार 345

बिहार- फुली वैक्सीनेटेड- 3 करोड़ 81 लाख 65 हजार 315

राजस्थान- फुली वैक्सीनेटेड- 3 करोड़ 24 लाख 4 हजार 742

मध्य प्रदेश- फुली वैक्सीनेटेड- 4करोड़ 82 लाख 11हजार 116

पंजाब- फुली वैक्सीनेटेड- 89 लाख 47 हजार 388

छत्तीसगढ़- फुली वैक्सीनेटेड- 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार 895

झारखंड- फुली वैक्सीनेटेड- 1 करोड़ 2 लाख 78 हजार 836

जम्मू कश्मीर- फुली वैक्सीनेटेड- 81 लाख 39 हजार 610

भारत में लोगों को इन वैक्सीन को दिया जा रहा है

बता दें कि भारत में फिलहाल कोवैक्सिन (Covaxin),कोविशील्ड (Covishield),स्पुतनिक वी वैक्सीन (Sputnik V Vaccine) से टीकाकरण किया जा रहा है. कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका कंपनी ने तैयार किया जबकि इसका उत्पादन SII कर रही है. कोवैक्सिन भारत में बनाई गई स्वदेशी वैक्सीन है तो वहीं स्पुतनिक वी वैक्सीन रूसी वैक्सीन है. स्पुतनिक वी को की मार्केटिंग भारत में डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज कर रहे हैं.

ये भी पढ़े

<a href="https://ift.tt/30R3Vsq Election 2022: घनसाली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण, कांग्रेस पर भी साधा निशान

<a href="https://ift.tt/3spgoyZ Variant: दिल्ली में क्रिसमस-नए साल के जश्न पर ओमिक्रोन की गाज, नियमों में सख्ती, बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल की समीक्षा बैठक

from coronavirus https://ift.tt/32mujv5
Previous Post Next Post